रेगुलर इस्तेमाल के लिए बैस्ट हैं ये बाइक्स, आपके बजट में हो जाएंगी आसानी से फिट
12/30/2020 12:11:57 PM
ऑटो डैस्क: ग्रामीण क्षेत्रों के होने के कारण भारत में सबसे ज्यादा 100 से 110cc इंजन वाली बाइक्स को खरीदना लोग पसंद करते हैं। बाइक खरीदते समय लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा माइलेज पर ही रहता है व कुछ खरीदार यह भी पता करने में उत्सुक रहते हैं कि इनकी बाद में मेंटेनेंस करने का खर्च तो ज्यादा नहीं आएगा। इन्हीं बातों पर ध्यान देते हुए आज हम आपके लिए टॉप ऐसी 5 बाइक्स की लिस्ट लेकर आएं हैं जिनकों लेकर यह दावा किया जाता है कि ये बेहतर माइलेज देती हैं। इनमें से सबसे पहले नाम आता है बजाज CT100 का जोकि बजाज की एंटी लैवल मोटरसाइकिल है।
1.Bajaj CT100
बजाज का दावा है कि उसकी CT100 बाइक एक लीटर पेट्रोल में 89.5 kmpl की माइलेज देती है। बजाज CT100 की कीमत 46,880 रुपये (एक्स शोरुम) से शुरू होती है। कंपनी इसके अलावा CT110 को भी लेकर आई है जिसमें DRL जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं।
स्पैसिफिकेशन्स |
बजाज CT100 |
इंजन टाइप |
सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड |
डिस्पलेसमेंट |
102 cc |
अधिकतम पावर |
7,500 rpm पर 7.9 ps |
अधिकतम टार्क |
5,500 rpm पर 8.34 Nm |
गेयरबॉक्स |
4-स्पीड मैनुअल (ऑल डाउन शिफ्ट) |
कर्ब वेट |
115 kg |
माइलेज |
89.5 kmpl |
2 .Bajaj Platina 100
बजाज प्लैटिना को CT100 का प्रीमियम वर्जन भी कहा जा सकता है। इन दोनों बाइक्स की इंजन आउटपुट एक जितनी ही है। प्लैटिना में भी DTS-i ट्विन स्पार्क इंजन लगा है जो बेहतर फ्यूल व एयर का कम्बिनेशन बनाता है, लेकिन इस मॉडल की कीमत थोड़ी ज्यादा है। प्लैटिना पिछले 10 वर्षों से चलता आ रहा है और इसकी कीमत 59,904 रुपये से 62,125 रुपये (एक्स शोरूम) तक जाती है।
स्पैसिफिकेशन्स |
बजाज Platina 100ES |
इंजन टाइप |
सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड |
डिस्पलेसमेंट |
102 cc |
अधिकतम पावर |
7,500 rpm पर 7.9Ps |
अधिकतम टार्क |
5,500 rpm पर 8.3 Nm |
गेयरबॉक्स |
4-स्पीड मैनुअल |
कर्ब वेट |
119 kg |
3. TVS Sport
भारत की तीसरी दोपहिया वाहन निर्माता कम्पनी TVS ने नए Sport मोटरसाइकिल को बाजार में उतारा है। कम्पनी का दावा है कि यह नई बाइक 95 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देती है। इसे कई बदलावों के साथ पेश किया गया है। भारतीय बाजार में यह बाइक बजाज CT100 को कड़ी टक्कर दे रही है। इसकी कीमत 54,850 रुपये से 61,525 रुपये (एक्स शोरूम) तक जाती है।
स्पैसिफिकेशन्स |
TVS Sport |
इंजन टाइप |
सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड |
डिस्पलेसमेंट |
109.7 cc |
अधिकतम पावर |
7,350 rpm पर 6.1 bhp |
अधिकतम टार्क |
4,500 rpm पर 8.7 Nm |
गेयरबॉक्स |
4-स्पीड मैनुअल |
कर्ब वेट |
110.5 kg |
4. Hero Splendor Plus
हीरो स्पलैंडर प्लस के चाहने वालों की भारत में कोई कमी नहीं है। शहरी लोगों द्वारा कम मेंटेनेंस व बेहतरीन माइलेज के कारण अब भी इसे काफी पसंद किया जाता है। कम्पनी हीरो स्पलैंडर प्लस को लेकर 80.6 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज का दावा करती है। स्पलैंडर के कई अन्य वेरिएंट्स जैसे स्पलैंडर प्लस, स्पलैंडर i3S और स्पलैंडर iSmart 110 भी उपलब्ध हैं।
स्पैसिफिकेशन्स |
Hero Splendor Plus |
इंजन टाइप |
सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड |
डिस्पलेसमेंट |
97.2 cc |
अधिकतम पावर |
8,000 rpm पर 5.9 kw |
अधिकतम टार्क |
6,000 rpm पर 8.05 Nm |
गेयरबॉक्स |
4-स्पीड मैनुअल |
कर्ब वेट |
112 kg |
5. Hero HF Deluxe
हीरो की यह बाइक एंट्री लैवल मोटरसाइकिल में काफी मशहूर है। कम्पनी इस बाइक को लेकर 88.50 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज का दावा कर रही है। हीरो का यह सबसे सस्ता मोटरसाइकिल है जिसके बेस वेरिएंट की कीमत 49,950 रुपए से शुरु होती है जोकि 58,000 रुपए तक जाती है।
स्पैसिफिकेशन्स |
Hero HF Deluxe |
इंजन टाइप |
सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड |
डिस्पलेसमेंट |
97.2 cc |
अधिकतम पावर |
8,000 rpm पर 5.9 kw |
अधिकतम टार्क |
6,000 rpm पर 8.05 Nm |
गेयरबॉक्स |
4-स्पीड मैनुअल |
कर्ब वेट |
109 kg |