म्यूजिक लवर्स के लिए ये हैं बैस्ट एप्स, कभी भी सुनें फ्री में गानें

5/7/2018 9:26:36 AM

जालंधरः अगर अाप भी गानें सुनने का शौक रखते है तो यह खबर आपके लिए खास है। क्योंकि आज हम अपनी रिपोर्ट में कुछ बेस्ट म्यूजिक एप्स की लिस्ट लेकर आए हैं। इस लिस्ट में Wynk Music, Anghami, Gaana और Google Play Music जैसे एप्स शामिल है। आपको बता दें कि इन एप्स की यूजर्स के बीच काफी डिमांड है। तो आइए जानते हैं इन शानदार म्यूजिक एप्लीकेशन के बारे में...

 

1. Wynk Music

 

 

इस एप्प में भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय म्यूजिक में 2.5 मिलियन से भी ज्यादा गाने हैं। इसमें बॉलीवुड, पॉप, रॉक, भांगड़ा, भक्ति, भावनात्मक, रोमांटिक, पार्टी, ओल्ड रोमांटिक रेट्रो गाने के सभी कलेक्शन हैं।

 

 

2. Anghami 

 

 

यह भी एक काफी पोपुलर म्यूजिक एप्लिकेशन है। आप कभी फ्री म्यूजिक सुनने के लिए इस एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

 

3. Google Play Music 

 

 

गूगल म्यूजिक प्लेयर का उपयोग भी ज्यादातर लोग अक्सर गाने सुनने के लिए उपयोग करते हैं। यह आपको फ्री म्यूजिक प्रोवाइड करता है। 

 

 

4. Gaana: Bollywood Music & Radio 

 

 

इंडिया में इस वक्त सबसे ज्यादा यूज किया जाने वाला म्यूजिक एप्लिकेशन गाना ही है। पिछले डेढ़-दो सालों में यह एप्लिकेशन भारत में काफी लोकप्रिय हुआ है।

Punjab Kesari