10,000 रुपए से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं ये 4 विंडोज लैपटॉप

5/28/2018 9:39:16 AM

जालंधरः अाज के समय में ज्यादातर यूजर्स टैबलेट की जगह लैपटॉप का इस्तेमाल करना ज्यादा पंसद करते हैं। वैसे तो बाजार में कई कीमत के लैपटॉप होते हैं, जो लेटेस्ट फीचर्स के साथ आते हैें। हालांकि, अच्छे फीचर्स और लेटेस्ट विडोंज के साथ मिलने वाले लैपटॉप की कीमत ज्यादा होती है। ऐसे में अगर आप कम कीमत में विंडोज लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो आज इस रिपोर्ट में हम आपको उन लैपटॉप्स के बारे में बताएंगे जो कम कीमत में विंडोज 10 के साथ उपलब्ध हैं।

 

RDP ThinBook
कीमतः 9,999 रुपए

 

 

इस लैपटॉप में 2 GBRAM और 32 GB की internal memory दी गई है। लैपटॉप में आपको 10,000 mAh की battery मिलती है।

 

 

iBall Excelance CompBook
कीमतः 8.999 रुपए

 

 

iBall के इस laptop में 11.6 inch की HD display दी गई है। इसमें intel atom Z3735F क्वाॉड कौर प्रोसैसर दिया गया है। साथ इसमें 2 GB RAM और 32 GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। लैपटॉप में आपको 10,000 mAh की battery मिलती है। 

 

 

iBall Slide WQ149r
कीमतः 9,000 रुपए

 

 

इस लैपटॉप में आपको 2 GB RAM और 32 GB की internal memory मिलेगी। iball के इस laptop में 1.33 गीगाहर्ट्ज़ का quad core processor दिया गया है। लैपटॉप में आपको 7,800mAh की battery मिलती है। 

 

 

 Lava Twinpad 
कीमतः 8,000 रुपए

 

 

इस 2 in 1 लैपटॉप में आपको एक अलग से attach करने वाला key-board दिया गया है। इस  laptop में आपको 2 GB RAM और 32 GB की internal storage मिलेगी। लैपटॉप में आपको 7,400mAh की battery मिलती है। 

Punjab Kesari