गूगल प्ले स्टोर पर हुई 21 असुरक्षित एप्स की पहचान, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इनका इस्तेमाल

10/26/2020 11:29:33 AM

गैजेट डैस्क: साइबर सिक्योरिटी कंपनी Avast ने Google Play Store पर मौजूद ऐसी 21 एप्स को लेकर चेतावनी जारी कर दी है जोकि सुरक्षा के लिहाज से काफी असुरक्षित साबित हो सकती हैं। अवास्त ने बताया है कि इन 21 एप्स में से 19 तो गेमिंग एप्स हैं जोकि अभी भी गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद हैं।

अवास्त का कहना है कि ये एप्स हिडेन ऐड्स फैमिली ट्रोजन का हिस्सा हैं, यानी इन एप्स के जरिए ऐड्स को डिस्प्ले करवाने का काम किया जाता है जोकि किसी भी तरह की हो सकती हैं। ये ऐड्स यूज़र के लिए खतरा भी पैदा कर सकती है। इसके अलावा सैंसर टावर ने भी बताया है कि इन 21 एप्स में से ज्यादा तर को तो प्ले स्टोर से लाखों बार डाउनलोड किया जा चुका है। फिलहाल गूगल ने इन 21 गेमिंग एप्स को लेकर कोई जानकारी साझी नहीं की है।

अवास्त ने की है इन 21 खतरनाक एप्स की पहचान 

  1. Shoot Them
  2. Crush Car
  3. Rolling Scroll
  4. Helicopter Attack - NEW
  5. Assassin Legend - 2020 NEW
  6. Helicopter Shoot
  7. Rugby Pass
  8. Flying Skateboard
  9. Iron it
  10. Shooting Run
  11. Plant Monster
  12. Find Hidden
  13. Find 5 Differences - 2020 NEW
  14. Rotate Shape
  15. Jump Jump
  16. Find the Differences - Puzzle Game
  17. Sway Man
  18. Desert Against
  19. Money Destroyer
  20. Cream Trip - NEW
  21. Props Rescue

हाल ही में हटाईं गईं थीं ये तीन एप्स

आपको बता दें कि हाल ही में डिजिटल अकाउंटेबेलिटी काउंसिंल (IDCA) की ओर से गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद तीन एप्स को लेकर चिंता जताई गई थी। IDCA ने पाया था कि ये तीनों एप्स यूजर्स का डेटा कलैक्ट कर रही हैं और गूगल प्ले स्टोर के नियमों का भी उल्लंघन करती हैं। इसके अलावा यह भी माना जा रहा है कि ये डेटा थर्ड पार्टीज़ को लीक किया जा रहा था। इसके बाद गूगल को इन तीनों एप्स के बारे में जानकारी दी गई थी जिनके नाम Princess Salon, Number Coloring और Cats & Cosplay बताए गए हैं।

इन एप्स के बारे में गूगल को पता चला तो गूगल ने कहा कि, "हम कन्फर्म कर रहे हैं कि रिपोर्ट में शामिल की गई इन एप्स को हटा दिया गया है। हमें जब भी किसी ऐसी एप्प का पता चलेगा जो हमारे प्ले स्टोर के नियमों का उल्लंघन करती हैं हम ऐक्शन लेंगे।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Hitesh

Recommended News

Related News

static