28 सितंबर को भारत में ग्लोबल डेब्यू करेगी Tata Tiago EV, हो सकती है देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

9/16/2022 9:49:03 AM

ऑटो डेस्क. Tata Motors एक के बाद एक प्रोडक्ट्स भारतीय मार्केट में उतार रही है। बीते दिनों कंपनी ने ऐलान किया था कि उनकी अगली पेशकश Tiago EV होगी। अब टाटा मोर्ट्स ने  आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि Tata Tiago EV 28 सितंबर 2022 को भारत में ग्लोबल डेब्यू करेगी। लॉन्च के बाद ये सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार हो सकती है। 

PunjabKesari


बैटरी और रेंज

Tigor EV में टाटा की एडवांस्ड Ziptron टेक्नोलॉजी है जो परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल करती है। इसमें 26 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। यह 74bhp की पावर और 170nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह कार 5.7 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसके अलावा ये सिंगल चार्ज में 302 किमी की रेंज देती है। नई टाटा टियागो ईवी में भी समान पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है।

PunjabKesari


कीमत

टाटा टियागो ईवी की कीमत 10 लाख रुपये एक्स-शोरूम हो सकती है, जिससे यह भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन जाएगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur

Recommended News

Related News

static