15 साल बाद बदला टाटा स्काई का नाम, यूजर्स को मिलेंगी अब ये सुविधाएं

1/27/2022 11:22:03 AM

गैजेट डेस्क: Tata Sky ने 15 साल बाद अपना नाम बदल लिया है और अब यह Tata Play हो गया है। इस DTH कंपनी ने OTT प्लेटफॉर्म Netflix के साथ हाथ मिला लिया है। टाटा प्ले और Netflix के साथ आने बाद यूजर्स को नया OTT कॉम्बो पैक मिलेगा। इसमें यूजर्स को नॉर्मल चैनल्स के साथ OTT प्लेटफॉर्म्स और Binge सर्विस की सब्सक्रिप्शन दी जाएगी।

यूजर्स को अब Tata Play Binge पर 13 OTT ऐप्स का कंटेंट सिंगल यूजर इंटरफेस के साथ शो होगा। नए कॉम्बो पैक में यूजर्स को Amazon Prime Video, Voot और Disney + Hotstar जैसी OTT सर्विसेस मिलेंगी। हालांकि फिलहाल कंपनी ने अभी तक इनकी सब्सक्रिप्शन कॉस्ट नहीं बताई है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News

static