टाटा से लेकर बी.एम.डब्ल्यू. की कारों के 5 प्रतिशत तक बढ़ेंगे दाम

4/1/2018 9:11:30 AM

जालंधरः बढ़ती इनपुट कॉस्ट और बजट में कस्टम ड्यूटी को बढ़ाने की वजह से कार कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमतों में इजाफा करने का फैसला लिया है। कंपनियों अपने विभिन्न मॉडल्स के दाम 1 अप्रैल, 2018 से बढ़ाने जा रही है। कीमतें बढ़ाने वाली कंपनियों में टाटा मोटर्स, निसान, डैटसन, बी.एम.डब्ल्यू. और ऑडी शामिल है।

 

किस कंपनी ने बढ़ाई कितनी कीमतेंः

 

- टाटा मोटर्स लिमिटेड ने अपने पैसेंजर व्हीकल्स की एक्स-शोरुम कीमतों को 60 हजार रुपए तक बढ़ा दिया है। 

- निसान इंडिया ने निसान और डैटसन दोनों मॉडल्स के दाम 2 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगे। निसान की ओर से भारत में माइक्रा, सन्नी और टरेनो बेची जाती हैं जबकि डैटसन की ओर से गो, गो प्लस और रैडी गो बची जा रही है।

- जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी ऑडी ने पहले ही घोषणा की है कि उनके व्हीकल्स के दाम 1 अप्रैल से 9 लाख रुपए तक बढ़ जाएंगे। ऑडी इंडिया ने कहा है कि सभी मॉडल्स तक का इजाफा किया जाएगा।

- जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी बी.एम.डब्ल्यू ने घोषणा की है कि वह भारत में अपने सभी प्रोडक्ट की कीमतों का बढ़ा रही है। बी.एम.डब्ल्यू. इंडिया ने कीमतों को 3 प्रतिशत से 5.5 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। 

 

क्यों बढ़े दामः

 

बजट 2018 में सरकार ने मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए कई प्रोडक्ट्स पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को बढ़ा दिया है। इसमें लग्जरी कार और बाइक्स भी शामिल है। सरकार ने बजट 2018 में कम्प्लीटली नॉक डाउन और कम्प्लीटली बिल्ड यूनिट की इंपोर्ट ड्यूटी को 5 प्रतिशत बढ़ा दिया है। इसके अलावा इनपुट कॉस्ट बढ़ने की वजट से भी कीमतों पर दबाव बढ़़ा है।

 

कस्टम ड्यूटी कितनी बढ़ीः

 

नॉक डाउन पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 10 से 15 प्रतिशत तक कर दिया है। वहीं मोटर व्हीकल्स के कम्प्लीटली बिल्ड यूनिट इंपोर्ट को 20 से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दैिया गया है।
 

Punjab Kesari