17.74 लाख की शुरुआती कीमत के साथ भारत में लाॅन्च हुई टाटा नेक्सन ईवी मैक्स,सिंगल चार्ज में चलेगी 437 किमी.
5/11/2022 4:18:10 PM

ऑटो डेस्क: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors ने आखिरकार अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी नेक्सन ईवी की लंबी दूरी वाला वर्जन Nexon EV Max लाॅन्च कर दिया है। Tata Motors ने बुधवार को Tata Nexon EV Max को भारत में लाॅन्च किया। कंपनी ने Tata Nexon EV Max को 17.74 लाख शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर भारतीय बाजार में उतारा।
इसके साथ ही टॉप मॉडल की कीमत 19.24 लाख रुपए(एक्स शोरूम) तक है। 14.54 लाख से 17.15 लाख के प्राइस रेंज में आने वाली स्टैंडर्ड रेंज नेक्सन ईवी की तुलना में Tata Nexon EV Max 3.20 लाख रुपए महंगा है। हाई-रेंज वाली नई नेक्सन ईवी मैक्स दो वैरिएंट्स - XZ+ and XZ+ LUX में लाॅन्च की गई।
वैरिएंट की कीमत
Nexon EV Max वैरिएंट्स | चार्जर ऑप्शन | कीमत |
XZ+ | 3.3 kWh | 17,74,000 |
XZ+ |
7.2 kW एसी फास्ट चार्जर |
18,24,000 |
XZ+ Lux | 3.3 kWh | 18,74,000 |
XZ+ Lux | 7.2 kW एसी फास्ट चार्जर | 19,24,000 |
कलर
Tata Nexon EV Max तीन एक्सटीरियर पेंट ऑप्शन के साथ आती है। इसमें इंटेन्सी-टील (नेक्सॉन ईवी मैक्स के लिए एक्सक्लूसिव), डेटोना ग्रे और प्रिस्टिन व्हाइट जैसे कलर्स शामिल हैं।
डेटोना ग्रे
प्रिस्टिन व्हाइट
दमदार फीचर्स
Nexon EV Max तीन ड्राइव मोड्स - सिटी, स्पोर्ट और इको है। इस मॉडल में एक एक्टिव मोड डिस्प्ले के साथ एक नया ड्राइव मोड सिलेक्टर दिया गया है। इस कार में एडवांस्ड ZConnect 2.0 कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलती है जो 48 कनेक्टेड कार फीचर्स के साथ आती है। इसके साथ ही टाटा नेक्सन ईवी मैक्स में वेंटिलेटेड सीट, ऑल न्यू मकराना बेज इंटीरियर, पैसेंजर्स के लिए वेंटिलेशन के साथ लेदर सीट्स, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, ऑटो डिमिंग IRVM, एक एयर प्यूरिफायर, क्रूज कंट्रोल, एक पार्क मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं।
56 मिनट में होगी फुल चार्ज
नेक्सन ईवी मैक्स को 3.3 kW और 7.2 kW एसी फास्ट चार्जर के चुनाव (options) के साथ पेश किया गया है। 7.2 kW AC फास्ट चार्जर को घर या ऑफिस में लगाया किया जा सकता है। एसयूवी को चार्ज होने में 6.5 घंटे का समय लगता है। वहीं 50 kW DC फास्ट चार्जर से इसे सिर्फ 56 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। कंपनी ने XZ+ और XZ+ Lux वेरिएंट में 7.2 kW AC फास्ट चार्जर का ऑप्शन दिया है।
सेफ्टी फीचर्स
टाटा मोटर्स ने इस बार अपनी SUV के सेफ्टी फीचर्स में काफी सुधार किया है। नेक्सन ईवी मैक्स में ईएसपी मिलेगा जो i-VBAC (intelligent – Vacuum-less Boost & Active Control) होगा। इसके अलावा हिल होल्ड, हिल डिसेंट कंट्रोल, ऑटो व्हीकल होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और सभी चार पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक जिपट्रॉन प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई नई नेक्सन ईवी पहले की तरह ही भरोसेमंद है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

निक्की हेली का दावा- US और दुनिया के लिए बड़ा खतरा है चीन, युद्ध की तैयारी कर रहा बीजिंग

Breaking : रेल यात्री जरा ध्यान दें! 5 दिनों के लिए बंद रहेंगी ट्रेनें, कई Divert

Nalanda News: बारिश के कारण 2 मंजिला मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर 2 महिलाओं की मौत

अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी एवं नकबजनी गिरोह का सालमगढ़ पुलिस ने किया खुलासा