टाटा मोटर्स बहुत जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च करेंगी Altroz EV, जबरदस्त रेंज के साथ मिलेगी फीचर्स की भरमार

4/17/2022 4:40:00 PM

ऑटो डेस्क. Tata Motors की गाड़ियों की डिमांड लगातार बढ़ती ही जा रही है। Altroz Automatic के बाद अब Tata Motors बहुत जल्द Altroz EV लॉन्च करने जा रही है। इस कार का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। Altroz EV के साथ टाटा मोटर्स अपडेटेड 2022 नेक्सॉन ईवी भी लॉन्च करने वाली है। इसके साथ कंपनी एसयूवी हैरियर और सफारी का पेट्रोल वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है। फिलहाल हम आपको Altroz EV के बारे में बताते हैं।


300km बैटरी रेंज दे सकती है


टाटा ने ऑटो एक्सपो 2020 में Altroz EV को शोकेस किया था। अब कंपनी 2 साल बाद इसके लॉन्च करने जा रही है। कंपनी अनवील के समय कार के बैटरी रेंज और फीचर्स के बारे में बताने बताएगी। कहा जा रहा है कि टाटा अल्ट्रोज ईवी में भी कंपनी की पॉपुलर जिपट्रॉन टेक्नॉलजी देखने को मिलेगी और इसकी बैटरी आसानी से 300 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम होगी। फिलहाल कंपनी ने अल्ट्रोज ईवी के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं दी है।


नई नेक्सॉन ईवी भी आ रही है...


टाटा मोटर्स की Altroz EV में बेहद शानदार होगी। इसमें फीचर्स की भरमार भी देखने को मिलेगी। टाटा अल्ट्रोज ईवी से पहले इस साल नई टाटा नेक्सॉन ईवी का अपडेटेड मॉडल लॉन्च करेगी, जिसकी रेंज सिंगल चार्ज पर 400 किलोमीटर तक की हो सकती है। नेक्सॉन ईवी में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें ढेर सारे सेफ्टी फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। टाटा अगले महीने ही नेक्सॉन इलेक्ट्रिक को लॉन्च कर सकती है। 

Content Writer

Parminder Kaur