Tata Motors ने नेपाल मार्केट में लॉन्च की Tata Tigor EV, जानें बैटरी और रेंज समेत सारी डिटेल

4/1/2022 1:48:22 PM

ऑटो डेस्क. Tata Motors बेहतरीन कार कंपनियों में से एक है। इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड मार्केट में लगातार बढ़ रही है। हाल ही में Tata Motors ने नेपाल मार्केट में अपनी Tata Tigor EV कार लॉन्च कर दी है। Tata Motors ने कार को सिपरडी ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी पर मार्केट में उतारा है। Tata Tigor EV की कीमत बेस XE ट्रिम के लिए NPR 29.99 लाख (करीब 18.77 लाख रुपये) से शुरू हुई है और टॉप-स्पेक XZ+ ट्रिम के लिए NPR 32.99 लाख (करीब 20.65 लाख रुपये) तक जाती है। 


बैटरी और रेंज

PunjabKesari
Tata Tigor EV 306 किलोमीटर की एक्सटेंडेड एआरएआई प्रमाणित रेंज के साथ आती है। नई कार में एक 26-kWh लिक्विड-कूल्ड, हाई एनर्जी घनत्व बैटरी पैक के साथ आती है जो IP67 रेटेड है। इसके मोटर से कुल आउटपुट 55 kW का पावर और 170 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट होता है। Tata Tigor EV में पारंपरिक 15A होम सॉकेट का इस्तेमाल पर बैटरी को 0 से 80 फीसदी तक चार्ज करने में लगभग 8.5 घंटे लगते हैं। Tata Motors का दावा है कि Tigor EV की बैटरी को फास्ट चार्जर के जरिए भी चार्ज किया जा सकता है। फास्ट चार्जर से बैटरी एक घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी। बैटरी पैक IP67 वाटर और वैदर प्रूफ है। कार को 8 साल और 160,000 KM बैटरी और मोटर वारंटी के साथ लॉन्च किया गया है। 


वैरिएंट्स और फीचर्स

PunjabKesari
टाटा मोटर्स ने नई Tigor EV को नेपाल में तीन वेरिएंट्स- XE, XM, XZ+ (XZ+ डुअल टोन ऑप्शन) में लॉन्च किया है। इसमें हरमन ऑडियो सिस्टम से जुड़ा 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम, एक साइलेंट केबिन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-स्टार्ट बटन सहित कई तरह के फीचर्स मिलते हैं। 

PunjabKesari
नेपाल में Tata Tigor EV के लॉन्च पर टाटा मोटर्स के पीवीआईबी प्रमुख मयंक बाल्दी ने कहा- ग्राहकों के बढ़ते आराम के कारण इलेक्ट्रिक वाहन तेजी से लोक हो रहे हैं, क्योंकि इन्हें अपनाने की बाधाओं को दूर किया जा रहा है और पर्यावरण के अनुकूल समाधान होने के कारण इन्हें बढ़ावा दिया जा रहा है। इसका नेतृत्व हमारे अपने नेक्सन ईवी ने किया है, जो आज बाजारों में सबसे पंसदीदा ईवी है। नेपाल का बाजार इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रबल प्रसारक रहा है, जिसने वास्तव में हमें यहां अपनी पेशकशों का विस्तार करने के लिए प्रेरित किया है। हम आज Tigor EV को लॉन्च करने के लिए उत्साहित हैं, जो सक्षम Ziptron टेक्नोलॉजी से लैस है। Tigor EV उन सभी इच्छुक सेडान खरीदारों के लिए एक आदर्श विकल्प है जो एक ऐसे वाहन की तलाश कर रहे हैं जो तकनीकी रूप से एडवांस्ड, आरामदायक और सुरक्षा मानकों पर उच्च हो, साथ ही पर्यावरण के अनुकूल भी हो, जो इसे खरीदारों के लिए एक अनूठा विकल्प बनाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur

Recommended News

Related News

static