इलेक्ट्रिक कार लवर्स को झटका: 60,000 मंहगी हुई भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली EV, टाॅप माॅडल Nexon EV Max की भी हुई 19.84 लाख कीमत
7/12/2022 3:28:45 PM

ऑटो डेस्क: Tata Motors कंपनी की Tata Nexon EV भारतीय बाजार में सबसे लोकप्रिय है। इसका नाम देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी में शामिल है। Tata Motors का शुरुआत में Tata Nexon EV को बाजार में उतारने का फैसला ही साबित हुआ। Tata दो पैसेंजर सेगमेंट EV, Nexon EV और Tigor EV बेचती है। जून 2022 में कंपनी ने 3,507 यूनिट्स EV की बिक्री की दर्ज की है।
वहीं अब कंपनी ने अपने ग्राहकों को जोर का झटका दिया है। कंपनी ने भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार नैक्सॉन ईवी की कीमत बढ़ा दी है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक SUV के दाम में 60,000 रुपए का इजाफा किया जिसके बाद अब नैक्सॉन ईवी की कीमत अब कम से कम 14.99 लाख (एक्सशोरूम) है।
Nexon EV Max की कीमत
Tata Motors ने इसी साल नैक्सॉन ईवी का नया मॉडल जिसका नाम नैक्सॉन ईवी मैक्स (Nexon EV Max) लॉन्च किया है। इसके टॉप मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 19.84 लाख रुपये तक पहुंच गई है। इसके अलावा हाल में टाटा मोटर्स ने सभी पैसेंजर वाहनों की कीमत 0.55 प्रतिशत बढ़ा दी है।
किस मॉडल की कीमत कितनी बढ़ी
ताजा इजाफे के बाद टाटा नैक्सॉन ईवी के बेस मॉडल एक्सएम वेरिएंट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 14.99 लाख रुपए हो गई है जो 45,000 रुपए की बढ़ोतरी बताती है। नैक्सॉन ईवी डार्क एक्सजैड प्लस वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत अब 20,000 रुपये बढ़कर 16.49 लाख रुपए हो चुकी है। वहीं टॉप मॉडल डार्क एक्सजैड प्लस ल्यूक्स की कीमत 35,000 रुपये बढ़कर 17.50 लाख एक्सशोरूम हो गई है। नैक्सॉन ईवी मैक्स के दाम 60,000 रुपये बढ़े हैं जिससे नई इलेक्ट्रिक SUV की एक्सशोरूम कीमत अब 18.34 लाख से 19.84 लाख रुपये के बीच हो गई है।
नैक्सॉन ईवी मैक्स मई 2022 में लॉन्च हुई है। नैक्सॉन ईवी मैक्स के साथ 40.5 किलोवाट बैटरी पैक दिया गया है जो स्टैंडर्ड नैक्सॉन से काफी दमदार है। इसकी रेंज 312 किमी है और यह सिंगल चार्ज में 437 किमी तक रेंज देती है। स्टैंडर्ड वर्जन के मुकाबले नैक्सॉन ईवी मैक्स को चार्ज करना भी आसान है। ये SUV 7 घंटे में 7.2 किलोवाट फास्ट चार्जर से चार्ज हो जाती है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

निक्की हेली का दावा- US और दुनिया के लिए बड़ा खतरा है चीन, युद्ध की तैयारी कर रहा बीजिंग

Breaking : रेल यात्री जरा ध्यान दें! 5 दिनों के लिए बंद रहेंगी ट्रेनें, कई Divert

Nalanda News: बारिश के कारण 2 मंजिला मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर 2 महिलाओं की मौत

अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी एवं नकबजनी गिरोह का सालमगढ़ पुलिस ने किया खुलासा