स्वाइप Elite Dual स्मार्टफोन की बिक्री शुरु, इसमें है तीन कैमरे
3/11/2018 9:50:25 AM

जालंधरः घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी स्वाइप ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन Swipe Elite Dual को भारत में लांच किया है, जिसकी कीमत कंपनी ने 3,999 रुपए रखी है। बता दें कि यह स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग साइट ShopClues पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। ग्राहक इस स्मार्टफोन को ब्लैक, व्हाइट और गोल्ड कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
Swipe Elite Dual स्मार्टफोन के फीचर्सः
डिस्प्ले | 5 इंच (1980 x 1080 पिक्सल्स) |
प्रोसैसर | 1.3GHz क्वाड-कोर प्रोसैसर |
रैम | 1GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 8GB |
रियर कैमरा | 8MP, 2MP |
फ्रंट कैमरा | 5MP |
बैटरी | 3,000mAh |
अॉपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड नॉगट |
कनैक्टिविटी | 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटुथ और जीपीएस |