जल्द ही विंडो 10 डिवाइसिस में शामिल होगा SwiftKey कीबोर्ड

6/16/2018 2:49:06 PM

जालंधर- अमरीकी टैक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट SwiftKey कीबोर्ड को जल्द ही विंडो 10 डिवाइस पर उपलब्ध करवाने जा रही है। स्मार्टफोन में SwiftKey एप्लिकेशन की तरह विंडो 10 में भी फास्ट टाइपिंग के लिए प्रीडिक्शन का फीचर होगा। इसके अलावा आपको ऑटोकरेक्ट का भी ऑप्शन दिया जाएगा। इस फीचर्स से आपको सही शब्द लिखने में मदद मिलेगी। इसके अलावा जेस्चर टाइपिंग का भी फीचर दिया गया है। बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट को SwiftKey का अधिग्रहण किए हुए दो साल से भी अधिक हो गया है और एप्प के पब्लिक बीटा प्रोग्राम को शुरू कर दिया गया है।

 

 

SwiftKey

अापको बता दें कि SwiftKey कंपनी 2008 में बनी थी और कंपनी ने अपना सबसे पहला प्रोडक्ट 2010 में रोलआउट किया था। वहीं शुरुआत में यह एप्प एक पेड प्रोडक्ट था लेकिन इसे बाद में सबसे लिए फ्री कर दिया गया था। 

 

 

विंडो 10 प्रीव्यू 

बात करें लेटेस्ट विंडो 10 प्रीव्यू की तो कंपनी ने इसमें अपने यूजर्स के लिए कई फीचर्स को शामिल किया है जिसमें टेस्टर्स को मल्टीपल लैंग्वेज में SwiftKey का सपोर्ट दिया गया है। इसमें इंग्लिश, फ्रेंच, इटेलियन, स्पैनिश, ब्राजीलियन, रशियन जैसी कई लैंग्वेज शामिल हैं। 

 

 

 

Punjab Kesari