सुजुकी ने पेश किया अपनी इस बाइक का लिमिटेड एडिशन

4/7/2018 2:12:30 PM

जालंधरः जापान की वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी ने अपनी नई स्पोर्ट्सबाइक GSX-R1000 का ऑरिजिनल एडिशन लांच कर दिया है। कंपनी ने इस कार की कीमत 19.8 लाख रुपए रखी है। सुजुकी के इस बाइक की केवल 33 यूनिट्स ही बनेंगी। इसके अलावा इस बाइक के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 

इंजनः

इंजन की बात करें तो इस बाइक में 999cc का इंजन लगा है, जो बाइक को 202 bhp की पावर और 118 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक का इंजन 4 सिलिंडर वाला होगा। 

 

फीचर्सः

फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में एग्रेसिव लुक और इसके एरोडायनामिक को पहले से इम्प्रूव किया है। वहीं, इस बाइक में ABS, LED हेडलाइट और टेललाइट साथ ही फुल स्पीडोमीटर दिया गया है। इस इंजन को नई चेसी पर रखा है जोकि छोटी है जिसकी मदद से बाइक की हैंडलिंग हल्की और बेहतर बनती है। टायर्स की बात करें तो इस बाइक में RS10 रेडियल टायर्स का भीं इस्तेमाल किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static