भारत में पेश हुई स्ट्रॉम R3 इलैक्ट्रिक कार

4/9/2018 5:02:25 PM

जालंधरः मुबंई की बेस्ड स्टार्टअप कंपनी स्ट्रॉम मोटर्स ने अपनी नई स्ट्रॉम R3 इलैक्ट्रिक कार को पेश कर दिया है। कंपनी की इस कार को भीड-भांड वाली सडको पर अासानी से चलाया जा सकेगा। इस इलैक्ट्रिक कार को कंपनी ने तीन वेरियंट्स में पेश किया है जो क्रमशः R3 प्योर, R3 करेंट और R3 बोल्ट हैं। कीमत की बात करें तो इस कार की कीमत करीब 3 लाख रुपए तक हो सकती है और यह इस साल के अंत तक या अगले साल कि शुरुआत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

 

इसके अलावा इस स्ट्रॉम R3 इलैक्ट्रिक कार में हाई एफिशियंसी मोटर लगाई गई है जो 17.4 bhp की पावर व 48Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करती है। यह कार फुल चार्ड में 120km तक चलेगी। स्ट्रॉम की यह कार फुल चार्ज होने पर 8 घंटे का समय लेती है। 

 
डिजाइन की बात करें तो इसमें 12 इंच के एलॉय व्हील्स और आउटसाइड रियर व्यू मिरर्स (ORVM)दिया जाएगा। ग्राहक इस इलैक्ट्रिक कार को इलेक्ट्रिक ब्लू, नियन ब्लू, रेड एंड ब्लैक कलर अॉप्शन में खरीद सकते है। इस कार की लंबाई 2,907mm,चौड़ाई 1,450mm और ऊंचाई 1,572mm है। इसका व्हीलबेस 2,012mm है। 
 

Punjab Kesari