दुनिया के सबसे बड़े विमान ने भरी पहली उड़ान
4/15/2019 9:50:19 AM
गैजेट डैस्क : दुनिया के सबसे बड़े Stratolaunch विमान ने पहली सफलतापूर्वक उड़ान भर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इस विमान को 17,000 फुट की उंचाई पर 2.5 घंटों तक उड़ाया गया। इसके बाद विमान को कैलिफोर्निया के मोजावे एयर एंड स्पेस पोर्ट पर सेफ्ली लैंड करवा दिया गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि 8 वर्षो के समय में इसे तैयार किया गया है और अब जाकर इसने पहली उड़ान को पूरा किया है।
फुटबाल स्टेडियम से भी बड़ा है यह विमान
Stratolaunch विमान को Scaled Composites नाम की इंजनीयरिंग कम्पनी द्वारा बनाया गया है। विमान को 35,000 फुट की उंचाई तक उड़ाया जा सकता है, वहीं इसका विंग स्पैन यानी एक पर की नोक से दूसरे पर की नोक की लम्बाई 385 फुट है यानी यह एक फुटबाल स्टेडियम से भी बड़ा विमान है।
6 इंजन्स
दुनिया के सबसे बड़े विमान में 6 बोइंग 747 इंजन्स लगे हैं। इसे खास तौर पर रॉकेट और सैटेलाइट्स को स्पोस में ले जाने के लिए बनाया गया है।
कम्पनी क बयान
Stratolaunch कमापनी के CEO जीन फ्लॉयड (Jean Floyd) ने कहा है कि व्यक्तिगत रूप से दुनिया के सबसे बड़े विमान को उड़ान भरते देखना मेरे लिए एक भावनात्मक क्षण था। विमान ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया और इस दौरान इसे 15,000 फुट की उंचाई पर 189 मील प्रति घंटा (304km/h) की रफ्तार से उड़ाया गया। वहीं विमान के टैस्ट पाएलट इवान थॉमस (Evan Thomas) ने कहा है कि उड़ान बिल्कुल उसी तरह हुई जैसे कि हमने पहले भविष्यवाणी की थी। इस प्लेन के सिस्टम ने घड़ी की तरह काम कियाऔर बिल्कुल सही समय पर इसे लैंड करवा दिया गया।
Low approach! #stratolaunch @Stratolaunch @NASASpaceflight pic.twitter.com/HxeUmuxsGX
— Jack Beyer (@thejackbeyer) April 13, 2019