Sony Xperia Touch प्रोजेक्टर को मिली एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट अपडेट

10/30/2017 2:25:42 PM

जालंधर- जापानी मल्टीनेशनल कंपनी सोनी के प्रोजेक्टर Sony Xperia Touch को 7.1.1 नॉगट की अपडेट मिली है। इस नई अपडेट से कंपनी के डिवाइस को कई नए फीचर मिलेगें और परफॉर्मेंस पहले से ज्यादा बेहतर होगी।

PunjabKesari

वहीं इस अपडेट के बाद प्रोजेक्टर जेस्चर कण्ट्रोल से लैस हो जाएगा और यह वॉल मोड पर रहने के बाद भी इन जेस्चर से कण्ट्रोल किया जा सकता है।अब इस प्रोजेक्टर में  आप इसके टॉप पर जाकर ही ओरिएंटेशन को बदल सकते हैं। इसके पहले इसमें माध्यम से ऐसा नहीं किया जा सकता था।

 

इसके अलावा अब आप मैनुअली भी इसके फोकस को एडजस्ट कर सकते हैं। बता दें कि सबसे पहले इस प्रोजेक्टर को यूरोप में लांच किया गया था तो यह एंड्राइड 7.0 पर काम करता था। अब देखना होगा कि अपडेट के बाद इस डिवाइस को यूजर्स से कैसा रिस्पांस मिलता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

static