सोनी लेकर आया नया पॉकेट AC जो चलेगा आपके स्मार्टफोन से

7/26/2019 7:11:20 PM

गैजेट डेस्क : आज टेक्नोलॉजी इतनी तेज़ी से बढ़ रही है कि हर चीज़ का इलाज ढूंढा जा रहा है| बढ़ते हुए ग्लोबल वार्मिंग के स्तर से दुनिया चिंतित है और इसके चलते हर इंसान को बढ़ी हुई गर्मी की परेशानी भी झेलनी पड़ती है| आये दिन बढ़ने वाली इस गर्मी से निजात दिलाने के क्रम में सोनी कंपनी ने अपना वियरेबल एसी Reon Pocket मार्किट में लॉन्च कर दिया है| 

एसी हमें एक जगह पर ही मिल पाता है जैसे घर या ऑफिस लेकिन जब हम सफर कर रहें हो तो यह हमारा साथ ज़्यादा से ज़्यादा गाड़ी में दे सकता है| अब यह परिस्तिथि बदलने जा रही है | Sony ने अपने क्राउडफंडिंग प्रोजेक्ट के तहत एक वियरेबल एयर कंडीशनर तैयार किया है जिसे आप बतौर आउटर और इनर वियरेबल पहन सकते है| 

इस तरीके से इस्तेमाल कर सकेंगे Reon Pocket AC 

आप इस वियरेबल एसी को अपने स्मार्टफोन के माध्यम से ही संचालित कर सकेंगे| इस एसी की ख़ास बात है यह आपके साथ हर जगह जाएगा और आपको न सिर्फ गर्मी बल्कि ठंडी से भी निजात दिलाएगा| आप इस कॉम्पैक्ट स्मार्ट डिवाइस को कपड़े के साथ पहन भी सकते है और अपनी गर्दन या पीठ पर भी लगा सकते है| 

इस तरह काम करेगा सोनी का एसी 

आप इसे अपने मन मुताबिक टेम्परेचर पर सेट भी कर सकते है| दरअसल यह छोटा डिवाइस peltier element के साथ आता है जो ठंडा या गर्म करने की क्षमता को सही तरीके से नियंत्रित करता है| यह वही element है जिसका इस्तेमाल कार और वाइन कूलर्स में होता है| इसके लिए डेडिकेटेड इनर वियर्स को तैयार किया गया है जो कि फिलहाल स्माल , मीडियम और लार्ज साइज में उपलब्ध है| इसमें लिथियम आयन बैटरी है जिसे दो घंटे की चार्जिंग के बाद पूरे दिन इस्तेमाल किया जा सकता है| 

यह होगी इस एसी की कीमत 

Reon Pocket Ac अभी केवल मर्दो के लिए ही उपलब्ध है| इसमें bluetooth 5.0 कनेक्टिविटी है| इस स्मार्ट वियरेबल की कीमत 14,080 येन यानी करीब 9,000 रुपये रखी गई है और इस डिवाइस के साथ आपको एक डेडिकेटेड इनरवेयर भी मिलेगा|

सोनी ने फिलहाल इसको जापान तक ही सिमित रखा है| कंपनी का साफ़ कहना है कि यदि यह जापान की एक्सक्लूसिव सेल में सफल न रहा तो इसे आगे रिलीज़ नहीं किया जायेगा| यदि Reon Pocket AC एक सफल प्रोडक्ट साबित होता है तो इसे पोर्टेबल एसी के कांसेप्ट को साकार करने वाले डिवाइस के तौर पर देखा जायेगा| 

Edited By

Anil dev