स्कोडा ऑक्टेविया 2021 का उत्पादन शुरू, जल्द होगी लॉन्च

4/7/2021 2:46:24 PM

ऑटो डैस्क। दिग्गज कार कंपनी स्कोडा की नई ऑक्टेविया 2021 जल्द ही भारत में लॉन्च होगी। कंपनी ने इसका उत्पादन औरंगाबाद में शुरू कर दिया है। इसमें पहले से ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं और डिजाइन में इसे पहले से ज्यादा आकर्षित रूप दिया गया है। भारतीय ऑटो मार्कीट में यह कार Honda Civic, Hyundai Elantra और Toyota Corolla Altis को टक्कर दे सकती है। नई ऑक्टेविया 2021 को अप्रैल के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इस कार की डिलीवरी मई में शुरू होगी।

नई स्कोडा ऑक्टेविया की लंबाई और चौड़ाई पिछली स्कोडा से क्रमश: 19mm और 15mm ज्यादा होगी। इस कारण अब आपको कार के अंदर पहले से ज्यादा आराम मिलेगा। वहीं इंजन की बात करें तो इसमें 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पैट्रोल इंजन मिलेगा जो 190hp का अधिकतम पावर देने में सक्षम होगा। साथ ही इसमें 7 स्पीड डयूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। स्कोडा ऑक्टेविया 2021 के कैबिन में भी कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसमें डिजीटल डिस्प्ले और हॉरिजॉन्टल अपीयरेंस के साथ डैशबोर्ड मिलेगा। इसकी एक्स शोरूम कीमत 18 लाख से 24 लाख रुपए तक हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Bharat Mehndiratta

Recommended News

Related News

static