स्कोडा ऑटो इंडिया ने मार्च में की रिकॉर्डतोड बिक्री, इन दो कारों ने चमकाई किस्मत

4/2/2022 1:17:02 PM

ऑटो डेस्क. स्कोडा ऑटो इंडिया ने मार्च 2022 में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री की है। कंपनी ने पिछले महीने 5,608 कारों की बिक्री की, जो भारत में अपने 2 दशक के इतिहास में एक महीने में सबसे अधिक है। कंपनी ने पिछले साल मार्च 2021 के समान महीने में 1,159 यूनिट्स की बिक्री की थी। तो चलिए आज जानते हैं स्कोडा की कारों की मार्च 2022 सेल्स रिपोर्ट के बारे में...

PunjabKesari

 

स्कोडा ने मार्च में 5,608 यूनिट्स की बिक्री की है, जो पिछले साल मार्च की तुलना में लगभग छह गुना ज्यादा है, जब उसने सिर्फ 1,159 यूनिट्स की बिक्री की थी। स्कोडा ने इस साल जनवरी से अब तक की 13,120 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपनी अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही बिक्री दर्ज की है। इससे पहले कंपनी ने एक महीने में सबसे ज्यादा 4,923 गाड़ियां बेची थीं। यह आंकड़ा जून 2012 में बना था।

PunjabKesari

 

स्कोडा ऑटो इंडिया अपने शानदार प्रदर्शन से काफी खुश है और इस ब्रांड को और भी ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार है। स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक, ज़ैक हॉलिस ने कहा, “इंडिया 2.0 परियोजना के सफल रोल-आउट को सुनिश्चित करने के लिए पूरी टीम के ठोस प्रयास फल दे रहे हैं। यह परियोजना न सिर्फ नए प्लेटफॉर्म और उत्पादों के बारे में है, बल्कि हमारी व्यावसायिक प्रक्रियाओं का पूरा कायाकल्प है। अल्पावधि में बाजार की धारणा को प्रभावित करने वाली चुनौतियों के बावजूद, हमें विश्वास है कि 2022 भारत में हमारे लिए अब तक का सबसे बड़ा वर्ष होगा। हम ब्रांड को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, क्योंकि भारत वैश्विक स्तर पर स्कोडा ऑटो के लिए एक प्रमुख बाजार बन गया है।”

इसके अलावा, ऑक्टेविया और सुपर्ब ने भी मार्च 2022 में रिकॉर्ड बिक्री में योगदान दिया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati

Recommended News

Related News

static