वैज्ञानिकों ने सस्ती कीमत में बनाया फोल्डेबल कीबोर्ड

6/22/2018 5:33:18 PM

जालंधर- इस समय मार्केट में कंप्यूटर और अन्य इलैक्ट्रॉनिक डिवाइसिस के लिए मुड़ने वाले कीबोर्ड उपलब्ध हैं। हालांकि यह एक निश्चित सीमा तक ही मुड़ सकते हैं और ये आकार में बड़े भी होते हैं। वहीं वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कीबोर्ड बनाया है जो लचीला होने के साथ ही सस्ता भी है और इसे जेब में भी रखा जा सकता है।

 

PunjabKesari

 

दक्षिण कोरिया के रिसचर्स ने किया विकसित 

इस खास तरह के कीबोर्ड को दक्षिण कोरिया के सीजोंग विश्वविद्यालय के रिसचर्स ने बनाया है। उन्होनें बताया कि यह एक ऐसा कीबोर्ड है जो रोजमर्रा की समस्याओं का सामना कर सके और पूरी तरह से मुड़़ सकें।

 

PunjabKesari

 

सिलिकॉन रबर की शीट का इस्तेमाल 

टीम ने इस तरह के कीबोर्ड बनाने के लिए नरम सिलिकॉन रबर की शीट का इस्तेमाल किया जिस पर सुचालक कार्बन नैनोट्यूब लगे हुए थे। यह सिर्फ ऊंगलियों के टच पर प्रतिक्रिया देते हैं। अनुसंधानकर्ताओं ने उपयोगकर्ताओं के लिए इस पर प्रत्येक अक्षर , संख्या और अन्य चीजों के लिए स्क्वायर बनाए हैं, ताकि यूजर्स को और बेहतर सुविधा मिल सके। जानकारी के मुताबिक इस खास तरह के कीबोर्ड की कीमत सिर्फ 1 डॉलर यानी 67.82 रुपए है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static