सैमसंग ने Galaxy J7 प्राइम के लिए जारी किया नया अपडेट

4/14/2018 10:16:43 AM

जालंधरः दक्षिण कोरियाई की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपने Galaxy J7 Prime स्मार्टफोन के लिए एक नया अपडेट जारी किया है। यह नया अपडेट सिक्योरिटी सम्बंधित समस्याओं के लिए फिक्स लाता है। Galaxy J7 प्राइम के लिए जारी हुए अपडेट का बिल्ड नंबर G610FXXU1BRC1 है। 

 

इस लेटेस्ट अपडेट को अपने डिवाइस में चैक करने के लिए आपको सैटिंग्स > सिस्टम > अबाउट फोन > सिस्टम अपडेट तक जाना होगा। यदि आपके डिवाइस में अपडेट पहुंच चुका है तो यहां दिख जाएगा।

 

बता दें कि इस अपडेट में स्क्रीन सेंसिटिविटी को बदलने का विकल्प शामिल किया गया है। आप अपनी स्क्रीन की सेंसिटिविटी बदलने के लिए सेटिंग्स में जाकर एडवान्स फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

Punjab Kesari