सैमसंग ने Galaxy A8 (2018) स्मार्टफोन के लिए जारी किया नया अपडेट

4/14/2018 1:26:00 PM

जालंधरः दक्षिण कोरियाई की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपने Galaxy A8 (2018) स्मार्टफोन के लिए एक नया अपडेट जारी किया है। यह नया अपडेट सिक्योरिटी सम्बंधित समस्याओं के लिए फिक्स लाता है। Galaxy A8 (2018) के लिए जारी हुए अपडेट का बिल्ड नंबर A530FXXU2ARD1 है। इस अपडेट को ज़्यादा दिलचस्प समझा रहा है, इस अपडेट में स्क्रीन सेंसिटिविटी को बदलने का विकल्प भी शामिल किया गया है और यह इम्प्रूव्ड कैमरा भी ऑफर करता है। 

 

इस लेटेस्ट अपडेट को अपने डिवाइस में चैक करने के लिए आपको सैटिंग्स > सिस्टम > अबाउट फोन > सिस्टम अपडेट तक जाना होगा। यदि आपके डिवाइस में अपडेट पहुंच चुका है तो यहां दिख जाएगा। अगर अभी आप अपने फोन में यह अपडेट डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं तो इस अपडेट के ग्लोबल रोल आउट का इंतज़ार कर सकते हैं।

 

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 5.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोशल्यून 1080 x 2220 पिक्सल हैं। फोन में 1.9 GHz Octa कोर प्रोसैसर
के साथ 4जीबी रैम दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1 अॉपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए 16 मेगापिक्सल का रियर और सेल्फी के लिए इसमें 16 + 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
 

Punjab Kesari