लोगों का भरोसा जीतने के लिए सैमसंग ने फ्लाइट में फ्री बांटे Galaxy Note 8
10/24/2017 5:06:40 PM

जालंधर- दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने आईबेरिया एयरलाइन की फ्लाइट संख्या IB 0513 से यात्रा कर रहे 200 लोगों को अपना फ्लैगशिप फैबलेट Note 8 फ्री में दे दिया है। आईबेरिया एयरलाइन्स ने इसका वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें फ्लाइट एटेंडेंट्स सभी यात्रियों को ट्रे में Galaxy Not 8 दे रहे हैं। वहीं इस स्मार्टफोन की भारत में कीमत 67 हजार रुपए है।
Esta mañana, ¡sorpresa a bordo! Así han recibido nuestros pasajeros los nuevos #Note8abordo de @SamsungEspana ✈️📱 https://t.co/W8lQ1sPZ1O pic.twitter.com/w181IZ64Uj
— Iberia (@Iberia) October 23, 2017
सैमसंग स्पेन ने इस Giveaway का आयोजन किया और इस कैंपेन के तहत डोमेस्टिक फ्लाइट के पैसेंजर्स को डिवाइस दिए गए, हालांकि यह ग्लोबल कैंपेन नहीं है।
¿Cómo es recibir un regalazo a 35.000 pies? ¡Ahora ya lo sabéis! Todo el pasaje recibe un #Note8abordo gracias a @SamsungEspana ✈️📱 pic.twitter.com/9WrlZc3iKk
— Iberia (@Iberia) October 23, 2017
बता दें कि सामान्य तौर पर फ्लाइट में जैसे एयर होस्टेस खाना सर्व करती हैं वैसे ही ट्रे में सभी के सीट पर लाकर Galaxy Note 8 का बॉक्स दिया गया। वहीं इस साल कंपनी ने Galaxy Note 8 को लांच किया है और लोगों का अपने साथ बने रहने का शुक्रिया अदा करने का यह तरीका निकाला है।