Samsung गैलेक्सी Watch Active 2 की फोटोज़ हुई लीक

8/1/2019 1:36:16 PM

गैजेट डेस्क: Samsung कंपनी अपनी फ्लैगशिप स्मार्ट वाच Active 2 को भारत में 5 अगस्त को लॉन्च करेगी। इसका टीज़र कल ज़ारी हुआ था। लॉन्च से ठीक पहले इसके तमाम कलर वेरिएंट्स की फोटोज़ लीक हो गई है। इन कलर वेरिएंट्स में पिंक , ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन शामिल हैं। 

 

 Watch Active 2 से leather strap गायब 

 

 

इस स्मार्टवॉच की लीक हुई फ़ोटोस से सामने आई सबसे बड़ी बात है इसके leather strap का मिसिंग होना। हालाँकि लॉन्च ऑप्शन के तौर पर इनके होने की संभावना है। नए गैलेक्सी Watch Active 2 में सैमसंग ने पहली बार सिलिकॉन strap का इस्तेमाल किया है।  

 
Watch Active 2 में हुए अन्य बदलाव 

 

 

Galaxy Watch Active 2 की पहले और बाद की लीक तस्वीरों में काफी अंतर है। पहले की लीक हुई तस्वीरों इस पॉवर बटन के बस एक रेड रिंग अटैच्ड था लेकिन कल लीक हुई नई तस्वीरों में कोई भी रेड रिंग देखने को नहीं मिला , यह रेड रिंग एक LTE नोटिफिकेशन इंडिकेटर माना जा रहा था। 

 

इस बार गैलेक्सी के स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ 5.0 का फीचर जोड़ा गया जो कि इसे सैमसंग का पहला ब्लूटूथ इनेबल्ड स्मार्टवॉच बनाता है। इसमें हेल्थ रिलेटेड फीचर्स को भी जोड़ा गया है जिसमें ईसीजी मॉनिटर और फॉल डिटेक्शन शामिल है। Galaxy Watch Active 2 दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जायेगा।


Watch Active 2 स्पेसिफिकेशन्स summary 

 

  • रैम - 768 MB 

  • इंटरनल स्टोरेज - 4 GB 

  • प्रोसेसर - एक्सीनोस 9110 

  • स्क्रीन डिस्प्ले - 1 .2 इंच , सुपर AMOLED 360x360 स्क्रीन रेसोलुशन 

  • बैटरी - 340 mah/247 mah 

 

 


 

Edited By

Harsh Pandey