Samsung Galaxy Tab S4 को लेकर सामने आई अहम जानकारी

6/29/2018 1:51:07 PM

जालंधर- पिछले काफी समय से चर्चा का विषय बने हुअा सैमसंग के Galaxy Tab S4 टैब के बारे में एक नई खबर सामने अाई है। जानकारी के मुताबिक Samsung Galaxy Tab S4 को भी FCC सर्टिफिकेशन साईट पर देखा गया है और माना जा रहा है कि इसे जल्द ही लांच किया जा सकता है। वहीं Galaxy Tab S4 डिवाइस Galaxy Tab S3 का एक अपग्रेड वर्जन होगा और इसमें नए फीचर्स को शामिल किया जा सकता है।

 

Samsung Galaxy Tab S4

FCC लिस्टिंग में इस फ्लैगशिप टेबलेट को मॉडल नंबर SM-T835 नाम दिया गया है। इसके साथ ही इसमें यह पुष्टि हुई है कि टैबलेट FCC सपोर्ट और LTE band के साथ वाईफाई व ब्लूटूथ मिला है। उम्मीद की जा रही है कि सैमसंग WiFi only वेरिएंट को पेश कर सकता है। सर्टिफिकेशन में FCC ने विजुअल स्केच को दिखाया है, जिसमें रियर पैनल दिखाई दे रहा है।

 

 

वहीं पीछे पैनल के नीचे की तरफ एफसीसी आईडी और नए “Tuned by AKG” की ब्रांडिंग दिखाई दे रही है। इससे पता चलता है कि टैबलेट ने अपने पुराने वर्जन पर ऑडियो परफॉर्मेंस में सुधार किया है। माना जा रहा है कि Galaxy Tab S4 क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 के साथ आएगा जो कि पिछले साल का फ्लैगशिप डिवाइस था। इसके अलावा माना जा रहा है कि इस टैबलेट में 7,300mAh की बैटरी और 10.5-इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। अापको बता दें कि सैमसंग 9 अगस्त को न्यूयॉर्क में एक इवेंट का अायोजन करने वाली है और इसमें Tab S4 को लांच किया जा सकता है। 

Punjab Kesari