शुरू हुई सैमसंग गैलेक्सी टैब A7 के WiFi वेरिएंट की प्री-बुकिंग्स, साथ में मिल रहे कई ऑफर्स
10/2/2020 12:28:15 PM
गैजेट डैस्क: सैमसंग ने अपनी नई एंड्रॉयड टैबलेट गैलेक्सी टैब A7 को हील ही में भारत में लॉन्च किया है। कंपनी इसे दो वेरिएंट्स (LTE और Wi-Fi) के विकल्प के साथ लेकर आई है। गैलेक्सी टैब A7 के 10.4 इंच वाले LTE मॉडल की कीमत 21,999 रुपये है, वहीं इसके Wi-Fi मॉडल की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है।
खास बात यह है कि अब आप गैलेक्सी टैब A7 के WiFi वेरिएंट को भी बुक कर सकते हैं। इसे तीन कलर ऑप्शन्स डार्क ग्रे, सिल्वर और गोल्ड में उपलब्ध किया गया है।
नई गैलेक्सी टैब A7 पर मिल रहे ये ऑफर्स
सैमसंग गैलेक्सी टैब A7 की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 3,749 रुपये की कीमत वाला बुक कवर 1,875 रुपये में दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त टैब की खरीद ICICI क्रेडिट या डेबिट कार्ड से करने पर 2,000 रुपये का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है।

कंपनी नई गैलेक्सी टैब A7 को 3GB रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ लेकर आई है। जरूरत लगने पर आप माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसकी स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा भी सकते हैं। इसमें क्वॉड स्पीकर सेटअप के साथ ही Dolby Atmos सराउंड साउंड की सपोर्ट भी मिलती है।

Samsung Galaxy Tab A7 की स्पैसिफिकेशन्स
|
डिस्प्ले |
10.4-इंच की WUXGA+ (2000 x 1200 रेसोलुशन) |
|
प्रोसैसर |
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 |
|
रैम |
3 जीबी |
|
इंटर्नल स्टोरेज |
32 जीबी |
|
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 10 |
|
रियर कैमरा |
LED फ्लैश के साथ 8MP |
|
फ्रंट कैमरा |
5MP |
|
बैटरी |
7040mAh (फास्ट चार्जिंग को करेगी सपोर्ट ) |
|
कनैक्टिविटी |
4G LTE (ऑप्शनल), Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz/5GHz), Wi-Fi डायरैक्ट, ब्लूटुथ 5 LE, GPS, GLONASS, USB 2.0 टाइप-C और सिंगल-SIM स्लॉट |

