सैमसंग के इन स्मार्टफोन्स के लिए एंड्रॉयड ओरियो अपडेट फिर से हुआ शुरू
5/19/2018 8:26:25 AM
जालंधरः दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने हाल ही में अपने गैलेक्सी S7 और गैलेक्सी S7 एज के लिए UK और आयरलैंड में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट जारी किया था। लेकिन कई गैलेक्सी S7 यूजर्स को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो के साथ रीबूट करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण कंपनी ने इस अपेडट को अस्थायी रूप से रोक दिया था। वहीं, अब कंपनी ने इस समस्या का हल निकाल लिया है और फिर से यूजर्स को ओरियो अपडेट रिलीज करना शुरू कर दिया है।
OTA के माध्यम से जारी किया अपडेटः
कंपनी के अनुसार ये अपडेट OTA यानी ओवर द एयर माध्यम से जारी किया गया है, इसलिए सभी यूजर्स तक इसे पहुंचने में थोड़ा समय लगेगा। इसके अलावा यदि यूजर्स चाहें तो इसे मैनुअली भी डाउनलोड कर सकते हैं, जिसके लिए फोन के सैटिंग्स सैक्शन में जाकर अबाउट फोन में इस लेटेस्ट अपडेट को चैक कर सकते हैं। अपडेट करते समय ध्यान रहे कि स्मार्टफोन में कम से कम 50 प्रतिशत से ज्यादा बैटरी हो।
गैलेक्सी S7 के फीचर्सः
डिस्प्ले | 5.1 (1440X2560 pixels) |
प्रोसैसर | 1.6GHz ऑक्टा कॉर प्रोसैसर |
रैम | 4GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 32GB/64GB |
माइक्रोएसडी कार्ड | 256GB |
रियर कैमरा | 12MP |
फ्रंट कैमरा | 5MP |
बैटरी | 3,000mAh |
अॉपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 6.0 ओरियो |
कनैक्टिविटी | वाईफाई, ब्लूटुथ, हैडफोन जैक |
गैलेक्सी S7 एज के फीचर्सः
डिस्प्ले | 5.5 (1440X2560 pixels) |
प्रोसैसर | 1.6GHz ऑक्टा कॉर प्रोसैसर |
रैम | 4GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 32GB/64GB/128GB |
माइक्रोएसडी कार्ड | 400GB |
रियर कैमरा | 12MP |
फ्रंट कैमरा | 5MP |
बैटरी | 3,600mAh |
अॉपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 6.0 ओरियो |
कनैक्टिविटी | वाईफाई, ब्लूटुथ, हैडफोन जै |