Samsung गैलेक्सी Note 10 + को मिला NBTC सर्टिफिकेशन , जानिये कब होगा लॉन्च

7/30/2019 12:03:07 PM

गैजेट डेस्क : Samsung के लॉन्च होने वाले गैलेक्सी Note 10 + प्रीमियम स्मार्टफोन को NBTC सर्टिफिकेशन प्राप्त हो गया है। सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में फोन की स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है लेकिन इसका हैंडसेट नेम कन्फर्म हो गया है। SM-N975F/DS मॉडल नंबर के साथ इस स्मार्टफोन के ड्यूल-सिम वैरिएंट का सर्टिफिकेशन हुआ है। 

 


कंपनी की वेबसाइट पर हुई आधिकारिक पुष्टि 

 

 

सैमसंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर Note 10 + में 512 GB इंटरनल मेमोरी होने की पुष्टि की गई है। NBTC सर्टिफिकेशन थाईलैंड में हुआ है इसलिए इस देश में स्मार्टफोन के पहले लॉन्च होने की संभावना अधिक है। 


Samsung Note 10 + स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानिये 

 

 

 

सैमसंग कंपनी Note 10 + को इसके अलग वैरिएंट्स के साथ 7 अगस्त को होने वाले मेगा इवेंट में लॉन्च करेगा। कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के 4 G वर्जन के साथ 5G वर्जन भी पेश करेगी। हालाँकि इसका 5G वैरिएंट केवल अमेरिका के वेरिजॉन टेलीकॉम ऑपरेटर के लिए उपलब्ध रहेगा। 

 

Samsung Note 10 + में पहली बार लेटेस्ट पंच होल इंफिनिटी डिस्प्ले पेश किया जायेगा। इसकी 6.8 इंच स्क्रीन में 1,440 x 3,040 का रेसोलुशन होगा। यह फ्लॅगशॉप स्मार्टफोन दो प्रोसेसर ऑप्शंस - एक्सीनोस 9825 और स्नैपड्रगन ऑक्टाकोर 855 + प्लस के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 4 रियर कैमरो (12MP + 16MP + 12MP + ToF लेंस) होने की संभावना है और इसके अलावा स्मार्टफोन में 10 MP का फ्रंट कैमरा भी होगा। 


यह स्मार्टफोन 8 GB और 12 GB रैम वैरिएंट्स में अवेलबल होगा। इसमें 256 GB इंटरनल मेमोरी मिलेगी जिसको कि 1 TB तक एक्सपैंड किया जा सकता है। इसमें 4500 mah की बैटरी होगी क्विक चार्जिंग वह भी 3.0 USB टाइप C पोर्ट के साथ। सैमसंग Note 10 + की कीमत 84 ,990 रुपये तक होने की संभावना है। 

Edited By

Harsh Pandey