6000mAh की बैटरी के साथ सैमसंग ने लॉन्च किया गैलेक्सी एम12, बजट सेगमेंट में मिले धांसू फीचर
3/11/2021 2:59:06 PM
गैजेट डैस्क: सैमसंग ने आखिरकार अपने बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी एम12 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे 90Hz की रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और 6000mAh की बैटरी के साथ लाया गया है। इस फोन के 4जीबी रैम और 64जीबी इंटर्नल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये और 6जीबी रैम और 128जीबी इंटर्नल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 13,499 रुपये रखी गई है। इसकी सेल 18 मार्च को दोपहर 12 बजे से ऐमजॉन इंडिया पर शुरू होगी। वहीं, अगर आप प्राइम मेंबर हैं, तो आपके लिए यह सेल 24 घंटे पहले ही शुरू हो जाएगी।
Samsung Galaxy M12 की स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
6.5 इंच की TFT (720 x 1600 पिक्सल्स रिजॉल्यूशन) |
प्रोसैसर |
एक्सिनोस 800 |
रैम |
4GB / 6GB |
इंटर्नल स्टोरेज |
64GB /128GB |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड पर आधारित One UI Core OS |
क्वॉड रियर कैमरा सेटअप |
48MP (प्राइमरी) + 5MP (अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर) + 2MP (मैक्रो लेंस) + 2MP (डेप्थ सेंसर) |
फ्रंट कैमरा |
8MP |
बैटरी |
6,000 mAh |
कनैक्टिविटी |
4G LTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटुथ 5.0, GPS/ A-GPS, USB टाइप-C और एक 3.5mm हैडफोन जैक |