भारत में लॉन्च हुए Samsung के दो नए बजट स्मार्टफोन्स, जानें कीमत और स्पैसिफिकेशन्स
6/2/2020 6:11:14 PM
गैजेट डैस्क: Samsung ने आखिरकार Galaxy M11 और Galaxy M01 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों ही फोन्स को शानदार डिस्प्ले और दमदार बैटरी के साथ लाया गया है। बेहतरीन साउंड एक्सपीरियंस के लिए इनमें डॉल्बी एटमॉस टेक्नॉलजी भी दी गई है। इन स्मार्टफोन्स में सैमसंग हेल्थ एप्प पहले से ही प्री इंस्टॉल्ड मिलेगी।
कीमत:
1. Galaxy M11 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है।
- जबकि 4 जीबी रैम व 64 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वेरिएंट आपको 12,999 रुपये में मिलेगा।
- इन्हें मेटैलिक ब्लू, ब्लैक और वॉयलट कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकेगा।
2. वहीं Galaxy M01 को 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत 8,999 रुपये है। इसे ग्राहक ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकेंगे। दोनों ही स्मार्टफोन्स देशभर में सैमसंग के ऑफलाइन स्टोर के अलावा सैमसंग डॉटकॉम पर भी मिलेंगे। इसके अलावा ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के जरिए भी इन्हें खरीदा जा सकेगा।
Samsung Galaxy M11 की स्पैसिफिकेशन्स:
डिस्प्ले |
6.4 इंच की HD+ |
प्रोसैसर |
ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 |
रैम |
3जीबी/4 जीबी |
इंटर्नल स्टोरेज |
32जीबी/64 जीबी |
ट्रिप्ल रियर कैमरा सैटअप |
13MP(प्राइमरी) + 5MP(वाइड-ऐंगल ) + 2MP(डेप्थ सेंसर) |
सैल्फी कैमरा |
8MP |
बैटरी |
5000mAh |
कनैक्टिविटी |
4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटुथ, GPS और USB पोर्ट |
Samsung Galaxy M01 की स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
5.7 इंच की HD+, वाटरड्रॉप नॉच |
प्रोसैसर |
ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 |
रैम |
3 जीबी |
इंटर्नल स्टोरेज |
32 जीबी |
ड्यूल रियर कैमरा सैटअप |
13MP(प्राइमरी) + 2MP |
सैल्फी कैमरा |
5MP |
बैटरी |
4000mAh |
कनैक्टिविटी |
4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटुथ, GPS और USB पोर्ट |