नए अवतार में आया Samsung Galaxy A71, जानें कीमत
7/27/2020 11:34:56 AM
गैजेट डैस्क: सैमसंग ने गैलेक्सी A71 स्मार्टफोन के नए (हेज़ क्रश सिल्वर) कलर वेरियंट को भारत में लॉन्च कर दिया है। ग्राहक इस फोन के 8 जीबी रैम व 128 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वेरियंट को 32,999 रुपये में खरीद सकेंगे। फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध किया गया है।
आपको बता दें कि Samsung Galaxy A71 को इसी साल प्रिज्म क्रश सिल्वर, ब्लू और ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया था। कलर को छोड़कर नए वेरियंट में बाकी सभी स्पेसिफिकेशन्स रेगुलर वेरियंट वाले ही हैं।
Samsung Galaxy A71 के स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
6.7 इंच की फुल HD+ सुपर एमोलेड Infinity-O |
प्रोसैसर |
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 |
रैम |
8GB |
इंटर्नल स्टोरेज |
128GB |
क्वॉड रियर कैमरा सैटअप |
64MP(प्राइमरी) + 12MP(सकेंडरी) + 5MP (डेप्थ) + 5MP (मैक्रो लैंस) |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 10 |
फ्रंट कैमरा |
32MP |
बैटरी |
4,500 mAh |
खास फीचर |
25W फास्ट चार्जिंग |