17 जून को लॉन्च होगा Samsung Galaxy A21s, कंपनी ने कर दी पुष्टि
6/16/2020 8:50:33 AM
गैजेट डैस्क: सैमसंग अपनी A-सीरीज़ के नए मिडरेंज स्मार्टफोन Galaxy A21s को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे 17 जून को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसमें दी गई 5000mAh की बैटरी जिसको लेकर कम्पनी ने कहा है कि ये बेहतरीन बैटरी बैकअप देगी वहीं फोन में बेहतर फोटोग्राफी के लिए क्वॉड रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 17,000 रुपये से 21,000 रुपये के बीच होगी। ग्राहक इस स्मार्टफोन को ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीद सकेंगे।
Awesomeness that goes on and on! The new Samsung #GalaxyA21s is coming your way. Follow this space to know more. #Samsung pic.twitter.com/YOuShYFeIF
— Samsung India (@SamsungIndia) June 15, 2020
Samsung Galaxy A21s की स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले | 6.5 इंच की AMOLED इनफिनिटी-O |
प्रोसैसर | 2.0Ghz ऑक्टाकोर सैंसर |
रैम | 3 जीबी/4जीबी/6 जीबी |
इंटर्नल स्टोरेज | 32 जीबी/64 जीबी |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 10 पर आधारित OneUI Core |
क्वॉड रियर कैमरा सैटअप | 48MP(प्राइमरी लेंस) + 8MP(अल्ट्रा वाइड सैंसर) + 2MP(डेप्थ सैंसर) + 2MP (मैक्रो सैंसर) |
फ्रंट कैमरा | 13MP |
बैटरी | 5,000mAh |
कनैक्टिविटी | 4G, ब्लूटूथ 5.0, WiFi 802.11, GPS और USB पोर्ट टाइप-C |
खास फीचर | 15 वॉट फास्ट चार्जिंग |