Samsung ने लॉन्च किया क्वॉड रियर कैमरा सैटअप के साथ नया मिडरेंज स्मार्टफोन
5/16/2020 6:04:34 PM

गैजेट डैस्क: सैमसंग ने आखिरकार अपनी A-सीरीज़ के नए मिडरेंज स्मार्टफोन Galaxy A21s को लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसमें दी गई 5000mAh की बैटरी जिसको लेकर कम्पनी ने कहा है कि ये बेहतरीन बैटरी बैकअप देगी वहीं फोन में बेहतर फोटोग्राफी के लिए क्वॉड रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है। ब्लैक, वाइट, ब्लू और रेड कलर में आने वाले इस फोन की कीमत 200 यूरो रखी गई है, जोकि भारत में करीब 16,400 रुपये बनती है। इसकी सेल 19 जून से शुरू होगी।
Samsung Galaxy A21s के स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
6.5 इंच की AMOLED इनफिनिटी-O |
प्रोसैसर |
2.0Ghz ऑक्टाकोर सैंसर |
रैम |
3 जीबी/4जीबी/6 जीबी |
इंटर्नल स्टोरेज |
32 जीबी/64 जीबी |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 10 पर आधारित OneUI Core |
क्वॉड रियर कैमरा सैटअप |
48MP(प्राइमरी लेंस) + 8MP(अल्ट्रा वाइड सैंसर) + 2MP(डेप्थ सैंसर) + 2MP (मैक्रो सैंसर) |
फ्रंट कैमरा |
13MP |
बैटरी |
5,000mAh |
कनैक्टिविटी |
4G, ब्लूटूथ 5.0, WiFi 802.11, GPS और USB पोर्ट टाइप-C |
खास फीचर |
15 वॉट फास्ट चार्जिंग |