एक बार फिर कम हुई सैमसंग गैलेक्सी A21s की कीमत, अब इतने में खरीद सकते हैं ग्राहक
8/28/2020 4:17:28 PM
गैजेट डैस्क: सैमसंग ने अपने गैलेक्सी A21s स्मार्टफोन की कीमत में एक बार फिर से कटौती कर दी है। इस फोन के 6GB रैम + 64GB इंटर्नल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 16,499 रुपये हो गई है। जबकि अभी तक यह 17,499 रुपये में उपलब्ध था। वहीं इसके दूसरे 4GB रैम + 64GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये की बजाय अब 14,999 रुपये कर दी गई है। यह स्मार्टफोन नई कीमतों के साथ Samsung की वेबसाइट पर लिस्टेड है। यूजर्स इसे ब्लैक, ब्लू और व्हाइट तीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy A21s की स्पैसिफिकेशन्स:
डिस्प्ले |
6.5 इंच की AMOLED इनफिनिटी-O |
प्रोसैसर |
ऑक्टा-कोर Exynos 850 |
रैम |
4जीबी/6 जीबी |
इंटर्नल स्टोरेज |
64 जीबी |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 10 पर आधारित OneUI |
क्वॉड रियर कैमरा सैटअप |
48MP(प्राइमरी लेंस) + 8MP(अल्ट्रा वाइड सैंसर) + 2MP(डेप्थ सैंसर) + 2MP (मैक्रो सैंसर) |
फ्रंट कैमरा |
13MP |
बैटरी |
5,000mAh |
कनैक्टिविटी |
4G, ब्लूटूथ 5.0, WiFi 802.11, GPS और USB पोर्ट टाइप-C |
खास फीचर |
15 वॉट फास्ट चार्जिंग |