सस्ता हुआ सैमसंग गैलेक्सी A21s, अब इतनी कीमत में खरीद सकेंगे ग्राहक
7/26/2020 2:59:05 PM
गैजेट डैस्क: सैमसंग ने अपने गैलेक्सी A21s स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है। इस फोन के 6GB रैम + 64GB इंटर्नल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 1000 रुपये कम की है, यानी अब इसे 17,499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकेगा। पहले इसकी कीमत 18,499 रुपये थी। वहीं फोन का 4GB रैम वेरिएंट 16,499 रुपये में बिक रहा है। इस बात की जानकारी सैमसंग इंडिया ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है।
The best time to buy the Galaxy A21s is now! Get the 6GB+64GB variant at an awesome price of ₹17499. Buy it today: https://t.co/yF74JLqDSY #Samsung pic.twitter.com/3zVdqH0C6x
— Samsung India (@SamsungIndia) July 25, 2020
Samsung Galaxy A21s की स्पैसिफिकेशन्स:
डिस्प्ले |
6.5 इंच की AMOLED इनफिनिटी-O |
प्रोसैसर |
ऑक्टा-कोर Exynos 850 |
रैम |
4जीबी/6 जीबी |
इंटर्नल स्टोरेज |
64 जीबी |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 10 पर आधारित OneUI |
क्वॉड रियर कैमरा सैटअप |
48MP(प्राइमरी लेंस) + 8MP(अल्ट्रा वाइड सैंसर) + 2MP(डेप्थ सैंसर) + 2MP (मैक्रो सैंसर) |
फ्रंट कैमरा |
13MP |
बैटरी |
5,000mAh |
कनैक्टिविटी |
4G, ब्लूटूथ 5.0, WiFi 802.11, GPS और USB पोर्ट टाइप-C |
खास फीचर |
15 वॉट फास्ट चार्जिंग |