Samsung ने लॉन्च किया Galaxy A12 स्मार्टफोन, 14 हजार रुपए से कम रखी गई बेस वेरिएंट की कीमत
8/12/2021 4:13:00 PM
गैजेट डेस्क: सैमसंग ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी गैलेक्सी ए सीरीज के नए फोन Samsung Galaxy A12 को लॉन्च कर दिया है। इसे इसी साल फरवरी के महीने में लाए गए फोन का अपग्रेडेड वेरिएंट बताया गया है। नए गैलेक्सी ऐ12 में एक्सीनोस प्रोसेसर दिया गया है जबकि पुराने वेरिएंट को मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ लाया गया था।
कीमत की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपए है, जबकि 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वाले वेरिएंट को 16,499 रुपए में खरीदा जा सकेगा। इस फोन की बिक्री ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ सैमसंग की वेबसाइट के जरिए होगी।
Samsung Galaxy A12 की स्पेसिफिकेशन्स:
डिस्प्ले |
6.5 इंच की एचडी प्लस, (720x1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन) |
प्रोसैसर |
Exynos 850 |
रैम |
4 जीबी |
इंटर्नल स्टोरेज |
128 जीबी |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI Core 2.5 |
क्वॉड रियर कैमरा सैटअप |
48MP (मेन कैमरा) + 5MP (अल्ट्रा वाइड लेंस) + 2MP (मैक्रो लेंस) + 2MP (डेप्थ सेंसर) |
फ्रंट कैमरा |
8MP (अपर्चर f/2.2) |
बैटरी |
5,000mAh (15W की फास्ट चार्जिंग) |
कनेक्टिविटी |
4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm का हेडफोन जैक |
फोन का वजन |
205 ग्राम |