रूस ने Facebook और Google पर गैर-कानूनी राजनीतिक दखल का आरोप लगाया

9/9/2019 3:32:54 PM

गैजेट डेस्क : रूस में फेसबुक और गूगल का गैर-कानूनी राजनीतिक दखल सामने आया है जिससे रूस की सियासत में "टेक्नोलॉजी भूचाल" सा आ गया है। रूसी राज्य संचार प्रहरी संस्था रोसकोमनादज़ोर (Roskomnadzor) ने कहा कि टेक दिग्गज कंपनियां गूगल और फेसबुक ने रविवार के रूस के क्षेत्रीय चुनावों के दौरान राजनीतिक प्रचार की अनुमति दी थी लेकिन असल में इस तरह के प्रचार पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहा गया था।

"इस तरह की कार्रवाइयों को रूस के संप्रभु मामलों में हस्तक्षेप के रूप में देखा जा सकता है और रूस देश में लोकतांत्रिक चुनावों के संचालन में बाधा डाल सकता है", प्रहरी संस्था ने अपनी वेबसाइट पर कहा।

 

Image result for russia google and facebook

 

रूस में रविवार को क्षेत्रीय चुनाव हो रहे हैं जिसमें मास्को में कई विपक्षी उम्मीदवारों के शामिल होने के बाद पिछले कई हफ्तों से रूसी राजधानी में वर्तमान पुतिन सरकार के खिलाफ बड़े विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। 

 

 

Facebook और Google ने अमेरिकी चुनावों में दखल नहीं दिया था ?

 

Image result for russia elections regional 2019

 

रोसकोम्नाडज़ोर ने शुक्रवार को कहा कि उसने फेसबुक और गूगल को रविवार को हुए चुनाव के दौरान और पूर्ववर्ती दिन रूसी कानून के अनुरूप राजनीतिक विज्ञापन की ऑनलाइन पब्लिशिंग पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहा था। 

 

Image result for russia elections regional 2019

 

अब गूगल और फेसबुक की रूस में कथित चुनावी दखल के बाद क्यों न यह सोचा जा सके कि अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चुनावी अभियान में भी स्वयं रूस का दखल था ? सवाल यह भी है कि गूगल और फेसबुक क्या अमेरिकी चुनावों में देखल देने में शामिल नहीं थे ? गूगल और फेसबुक पहले से यूरोपीय एंटी-ट्रस्ट बॉडी और तमाम अंतर्राष्ट्रीय जॉँच एजेंसियो के रडार पर है और इस मामले के बाद उसकी मुसीबत बढ़ना लाज़मी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Harsh Pandey

Recommended News

Related News

static