रॉयल एनफील्ड की इस खास बाइक में शामिल हुई ABS तकनीक

12/1/2018 12:42:53 PM

ऑटो डेस्क- अपनी दमदार बाइक्स को लेकर दुनियाभर में जानी जाती कंपनी रॉयल एनफील्ड ने थंडरबर्ड 500X को ABS से लैस कर लांच कर दिया है। कंपनी ने इसकी दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 2.13 लाख रुपए रखी गई है। बता दें कि भारत सरकार ने देश में 125cc और उससे ज़्यादा दमदार बाइक्स के लिए एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम अनिवार्य करने का फैसला लिया है। इसी के चलचे कंपनी अपनी लगबग सभी बाइक्स को अपडेट कर रही है। 

नई थंडरबर्ड X में 9-स्पोक अलॉय व्हील्स, छोटा हैडलैंप और नई सीट दी गई है. पिछले मॉडल के मुकाबले नई बाइक में सिंगल यूनिट सीट दी गई है। बाइक के एग्ज़्हॉस्ट, फ्रंट फोर्क और रियर शॉक अबज़ॉर्वर को मैट ब्लैक कलर दिया गया है। इसके अगले पहिए में टेलिस्कोपिक फोर्क और पिछले हिस्से में डुअल शॉक अबज़ॉर्वर सस्पेंशन दिया गया है।वहीं अब बेहतर ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं।

रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 500X के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है और बाइक रैगुलर थंडरबर्ड 500 जैसे 499cc इंजन के साथ लॉन्च किया गया है। सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल-इंजैक्टेड, एयर-कूल्ड यह इंजन 27 bhp पावर और 41 Nm टॉर्क जनरेट करता है।  बाइक के इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। 

Jeevan