EICMA 2018 में पेश होगी रॉयल एनफील्ड की यह खास बाइक

11/1/2018 10:17:18 AM

अॉटो डेस्क- अपनी पावरफुल बाइक्स को लेकर दुनियाभर में जानी जाती कंपनी रॉयल एनफील्ड मार्केट में अपनी एक खास बाइक को लांच करने वाली है। कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर नई बाइक की टीजर तस्वीर शेयर की है और बताया है कि इसे EICMA 2018 में पेश किया जाएगा। तस्वीर को देखने से पता चल रहा है कि यह नई बाइक Bobber Bike जैसी होगी। बता दें कि EICMA 2018 इंवेट का अायोजन 6 Nov से 11 Nov तक इटली में होगा। 

तस्वीर से पता चल रहा है कि नई रॉयल एनफील्ड बाइक मॉडर्न लुक में आएगी। इसमें LED DRLs के साथ राउंड हेडलैम्प दी जाएगी। बाइक में इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ लंबी और फ्लैट हैंडल दिख रही है। इसके साथ ही तस्वीर में साफ दिख रहा है कि नई रॉयल एनफील्ड में Triumph Bobber बाइक की तरह सिंगल सीट दी गई है। 

इसके अलावा कंपनी ने इस नई बाइक से जुड़ी कोई और डिटेल शेयर नहीं की है। बता दें  कि इस नई बाइक की पूर्ण रुप से जानकारी तो इसकी लांचिंग के बाद ही सामने अाएगी। 
 

Jeevan