वैज्ञानिकों ने बनाया 0.3 मिमी साइज का सबसे छोटा कंप्यूटर

6/24/2018 9:57:26 AM

जालंधर- यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन में वैज्ञानिकों ने दुनिया के सबसे छोटे कम्यूटर का आविष्कार किया है। 0.3 मिमी के इस उपकरण को Michigan Micro Mote नाम दिया है। यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और इस डिवाइस को बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले डेविड ब्लेऊ ने कहा कि हम यकीन से नहीं कह सकते हैं कि इस डिवाइस को कंप्यूटर कहा जाए या नहीं। हालांकि उन्होंने अन्य कंप्यूटर वैज्ञानिकों की राय मांगी है कि उनकी इस डिवाइस में कंप्यूटर के बराबर कार्यक्षमता है या नहीं।

 

 

मिलेगी कैंसर के उपचार में मदद

माना जा रहा है कि इस उपकरण की मदद से कैंसर की निगरानी और उसके इलाज के नए तरीके खोजने में मदद मिलेगी। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि ट्यूमर सामान्य ऊतक से गर्म हो जाते हैं। जिससे यह डिवाइस कैंसर के उपचार का मूल्यांकन करने में भी मदद कर सकता है। 

 

इससे पहले  आईबीएम ने बनाया था 1 एमएम का कंप्यूटर

अापको बता देें कि इस  0.3 मिमी के मिशिगन माइक्रो मोटे नामक कंप्यूटर से पहले आईबीएम ने मार्च में 1 मिमी साइज का कंप्यूटर बनाया था। जिसमें एक चिप के अंदर प्रोसेसर, मेमोरी और स्टोरेज समेत पूरा कम्प्यूटर सिस्टम है। वन स्वॉयर मिलीमीटर साइज के इस कम्प्यूटर को क्रिप्टो एंकर प्रोग्राम के तहत बनाया गया है। इस एंटी फ्रॉड डिवाइस कहा जा रहा है। इस डिवाइस के जरिए फैक्ट्री से निकलने से लेकर कंज्यूमर तक पहुंचने के बीच प्रोडक्ट से किसी भी तरह की होने वाली छेड़छाड़ को रोका जा सकता है।
 

Punjab Kesari