Republic Day 2019 के मौके पर गूगल ने बनाया कलरफुल Doodle

1/26/2019 12:15:22 PM

गैजेट डेस्क- टेक जायंट गूगल ने भारत के 70वें गणतंत्र दिवस को सेलब्रेट करने के लिए एक शानदार कलरफुल Doodle बनाया है। Google ने रिपब्लिक डे के मौके पर जो डूडल बनाया है, उसमें महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्मारकों के साथ भारत की समृद्ध और विविधता से भरी सांस्कृतिक विरासत की झलक मिलती है। बता दें कि 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू हुआ था, इसलिए हर साल 26 जनवरी को रिपब्लिक डे के रूप में सेलब्रेट किया जाता है। 


Doodle में आइकॉनिक रिपब्लिक डे परेड और भारत के इतिहास की महत्वपूर्ण चीजों को शामिल किया गया है। Doodle के बैकग्राउंड में राष्ट्रपति भवन है। रिपब्लिक डे के मुख्य सेलब्रेशन में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में निकलने वाली परेड है। इसके साथ ही, राज्यों की झांकियां भी आकर्षण का मुख्य केंद्र होती हैं। 

रिपब्लिक डे के मौके पर बनाए गए Doodle में गेस्ट आर्टिस्ट रेसिदेव आरके ने कलरफुल सेलब्रेशन रीक्रिएट किया है। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति मातामेला सिरिल रामाफोसा 70वें रिपब्लिक डे के मौके पर चीफ गेस्ट हैं। आपको बता दें कि रिपब्लिक डे के मौके पर निकलने वाली परेड में देश की अलग-अलग संस्कृतियों की झलक को दिखाया जाता है। 


 

Jeevan