Ukraine-Russia War: यूक्रेनी नेताओं की धमकी से डरी रेनो वाहन कंपनी, रूस में उत्पादन बंद करने का किया फैसला

3/24/2022 3:46:10 PM

ऑटो डेस्क. रूस और यूक्रेन में जंग लगातार जारी है। इस जंग में अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है। फ्रांस की कंपनी Renault (रेनो) ने रूस में अपने उत्पादन को अनिश्चित काल तक रोकने का फैसला किया है। रेनो ने बीते दिन बयान जारी कर इसका ऐलान किया है। रेनो ने ये फैसला यूक्रेनी नेताओं द्वारा कार निर्माता के खिलाफ बहिष्कार करने के बाद लिया है, जिसमें रेनो पर रूस की युद्ध मशीन को प्रायोजित करने का आरोप लगाया गया था। काम को रोकने के बाद मंगलवार को रेनो ने मॉस्को में फिर से उत्पादन शुरू कर दिया था। 

PunjabKesari
रेनो ने एक बयान जारी कर कहा- 'रेनो समूह याद दिलाता है कि वह अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का पालन करने के लिए आवश्यक उपायों को पहले ही लागू कर चुका है।' रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से रेनो रूस में अपने कामकाज को जारी रखने को लेकर चिंता में हैं। बाकी कार निर्माताओं के उलट रेनो ने रूस में अपना काम जारी रखा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रेनो अगर अपने स्थानीय साझेदार के साथ ज्वॉइन्ट वेंचर से बाहर निकलती, तो उसे उस उच्च लागत के बारे चिंता सता रही थी। 

PunjabKesari


रेनो के पास कार निर्माता AvtoVAZ का मालिकाना हक है, जिसके तहत सबसे लोकप्रिय ब्रांड Lada रूस में कारों की बिक्री करता है। Renault के अनुसार, लाडा की रूसी बाजार में लगभग 21 प्रतिशत हिस्सेदारी है। AvtoVaz के पास Renault का 68 प्रतिशत हिस्सा है और रेनो लगभग 10 प्रतिशत राजस्व के लिए रूस पर निर्भर है। रेनो कार निर्माता ने कहा- 'रूस में अपने 45,000 कर्मचारियों के प्रति जिम्मेदारी से कार्य करते हुए, मौजूदा परिवेश को ध्यान में रखते हुए, उपलब्ध विकल्पों का आकलन कर रहा है।' 

PunjabKesari
बता दें रेनो रूस में अपने काम को निलंबित करने के अपने फैसले के साथ, अब मर्सिडीज-बेंज, फॉक्सवैगन, वोल्वो, होंडा, पोर्शे और ह्यू्ंदै जैसी कार निर्माता कंपनियों में शामिल हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur

Recommended News

Related News

static