रेनो ने ब्राजील मार्केट में लॉन्च की Kwid EV, शानदार फीचर्स के साथ जानें बैटरी और रेंज

4/16/2022 4:43:56 PM

ऑटो डेस्क. Renault (रेनो) की हैचैबक कारें भारत में सबसे सस्ती हैं। कंपनी काफी समय से इसके इलेक्ट्रिक वर्जन पर काम कर रही थी। अब रेनो ने Kwid EV को ब्राजील की मार्केट में लॉन्च कर दी है। इस कार की कीमत करीब 1.43 लाख रियाल  रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 23.20 लाख रुपये होती है। रेनो बहुत जल्द इसे भारत में भी लॉन्च करेगी। 

लुक और डिजाइन


Kwid EV का डिजाइन स्टैंडर्ड मॉडल से काफी मिलता जुलता है, लेकिन इसमें ईवी-स्पेसिफिक कलोज्ड ग्रिल, ई-टेक बैज और अलॉय व्हील्स समेत कुछ बदलाव भी हैं। ब्राजील में Kwid EV तीन रंग नोरोन्हा ग्रीन, ग्लेशियर पोलर व्हाइट और डायमंड सिल्वर में उपलब्ध है। क्विड ईवी में ईवी-स्पेसिफिक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और चार-स्पोक स्टीयरिंग व्हील हैं। इसमें भी इंडिया-स्पेक Kwid जैसा ही सर्कुलर गियर सिलेक्टर मिलता है। 


बैटरी और स्पीड


Renault Kwid EV में 26.8kWh बैटरी पैक के साथ 65PS इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। ईको मोड में, यह बैटरी लाइफ को ऑप्टिमाइज करने के लिए यह 44 PS का पावर आउटपुट देता है। Kwid EV 4.1 सेकंड में 0 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।


ड्राइविंग रेंज


ब्राजील के मानकों के अनुसार, मिक्स्ड साइकिल में इसकी रेंज 265 किमी और शहरी यात्राओं में 298 किमी का दावा किया गया है। क्विड ईवी का वजन 977 किलो है। हल्के वजन के कारण यह इतनी रेंज हासिल करती है। 


बैटरी चार्जिंग


Kwid EV को 7kW वॉलबॉक्स चार्जर या DC फास्ट चार्जर से भी चार्ज किया जा सकता है। वॉल चार्जर से Kwid EV को फुल चार्ज होने में लगभग तीन घंटे लगते हैं। जबकि 220V सॉकेट के साथ इसे फुल चार्ज करने में लगभग नौ घंटे लगते हैं। वहीं डीसी चार्जर के जरिए इसे सिर्फ 40 मिनट में 15 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। 


फीचर्स


Renault Kwid EV में 7.0-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, ऑल पावर विंडो, मैनुअल एसी और वॉयस रिकग्निशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें ब्रेक असिस्ट के साथ ABS, हिल-स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, छह एयरबैग्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग जैसे सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं। 


भारत में कब होगी लॉन्च


कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2020 में Kwid EV को K-ZE के रूप में प्रदर्शित किया था, लेकिन उसके बाद इस पर कोई अपडेट नहीं आया है। 2020 में रेनो ने कहा था कि अगले दो साल में Kwid EV भारत में भी लॉन्च की जा सकती है। ब्राजील में Kwid EV के लॉन्च होने के बाद ग्राहकों के मन में यही सवाल है कि रेनो इसे भारत में कब लॉन्च करेगी। 

Content Writer

Parminder Kaur