Redmi ने 20 हजार के अंदर लॉन्च किया मिड-रेंज का बेस्ट सेलर फोन!

3/14/2022 12:33:19 PM

गैजट डैस्क: सभी स्मार्टफोन पर खुद को हावी रखने के लिए Redmi ने एक नया तरीका ढूंढ निकाला है। दरअसल, इंडियन मार्केट में Redmi ने किफायती दाम में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।  Redmi ने Redmi Note Pro सीरीज प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रैकेट में भारतीय उपभोक्ताओं के लिए एक और किंग फोन के साथ वापिसी की है। जिसमें पहला Redmi Note 11 Pro 5G है और दूसरा  Redmi Note 11 Pro शामिल है।

आईए जानते हैं इसके खास फीचर्स-

-​​Redmi Note 11 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 1200nits पीक ब्राइटनेस, DCI-P3कलर सरगम, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5है। इसके अलावा इस डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी भी है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और फ्रंट में 16MP कैमरा दिया गया है। Redmi Note 11 Pro स्नैपड्रैगन 695 SoC द्वारा पावर्ड होगा, जिसे 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है।
 

-इसमें 108MP प्रो ग्रेड कैमरा द्वारा हेडलाइन किया गया क्वाड कैमरा सेटअप भी है। इस तरह के कैमरा स्पेक्स के साथ, Redmi Note 11 Pro गेम चेंजर साबित होगा।


PunjabKesari

-इस तरह के फीचर्स यह सुनिश्चित करती हैं कि Redmi मिड-रेंज स्मार्टफोन का किंग है। 
 

 -जब किफायती कीमतों पर एक हाई क्वालिटी फोन की बात आती है तो सबसे पहले Redmi Note लोगों के दिमाग में आता है जो रिजेनबल प्राईज के अंदर आपकों एक हाई टेक्नॉलजी का फोन प्रदान करता है। ऐसे में Redmi Note सीरीज हमेशा से यूनीक रही है और ऐसे में आप Redmi Note 11 Pro सीरीज लॉन्च के साथ, आप भारतीय टेक स्पेस के लिए एक क्रांतिकारी नई सुबह का हिस्सा बन सकते हैं।
 

 Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन की भारत में बिक्री 23मार्च से शुरू होगी। यह फोन शाओमी के वेबसाइट और अमेजन पर शुरू होगी।Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोनकी शुरूआती कीमत 17,999 रहेगी जबकि Redmi Note 11 Pro 5G की शुरूआती कीमत 19,999 रुपए रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News

static