क्या वाकई 15 मिनट में दिनभर के लिए चार्ज हो जाता है Redmi Note 11? यहां जानें इसकी खूबियों के बारे में

3/12/2022 5:07:47 PM

 गैजट डेस्क: किफायती दामों में बेहतरीन मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी Redmi ने हाल ही में अपनी अगली सीरीज Redmi Note 11 Pro लांच किया है। जो स्मार्टफोन इंडस्ट्री में एक बड़ा धमाका है। Redmi Note 11 Pro सीरीज़ अपने एक खास फीचर्स के कारण मार्केट में बाकी फोन को कड़ी टक्कर देने वाली है। दरअसल, Redmi Note 11 Pro फोन को केवल 15 मिनट में बैटरी चार्ज कर पूरे दिन के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकता है। आईए जानते हैं क्या Redmi Note 11 वाकई पूरे दिन के लिए फोन 15 मिनट से भी कम समय में चार्ज करता है?
 

जैसे कि हम जानते हैं कि हाई टेक्नोलॉजी के कारण Xiaomi 'फास्ट चार्जिंग' के क्षेत्र में सबसे टाॅप पर रहा है, ऐसे में अब Redmi Note 11 Pro सीरीज के साथ उसका लक्ष्य पावर चार्ज के इस प्रदर्शन को जारी रखना है!
 

-रेडमी कंपनी सही कीमत पर बेहतरीन स्पेक्स लाने के लिए जानी जाती है, रेडमी ने अपनी इस नवीनतम पेशकश में 67W टर्बो चार्ज पेश किया है, जो इस कैटगरी में सबसे फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी  है।  Redmi Note 11 Pro हर फील्ड में प्रभावशाली प्रदर्शन करने की उम्मीद करता है।
 

-Redmi Note 11 Pro सीरीज में शानदार AMOLED स्क्रीन है जो आपके लिए विविधतापूर्ण चटख रंग लाती है।   मोबाइल में AMOLED डिस्प्ले मतलब है Active-Matrix Organic Light-Emitting Diode स्मार्टफोन या अन्य डिवाइस में यूज होने वाली डिस्प्ले तकनीकि है। यह कैथोड लेयर, आर्गनिक लेयर, टीएफटी और सब्स्ट्रेट लेयर से बनी होती है। यह स्क्रीन प्रत्येक पिक्सेल को नियंत्रित करती है। मोबाइल AMOLED डिस्प्ले स्क्रीन बेहतर रंग, ब्राइटनेस, फास्ट रिस्पांस, हल्का वजन और डिजाइन के लिए जानी जाती है।


PunjabKesari
 

- इसके अलावा Redmi Note 11 Pro में 108MP का प्राइमरी कैमरा है जो सबसे हाई रिजॉल्यूशन इमेज सेंसर में से एक है। साथ ही इस प्राइस रेंज में 108 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर देखना उतनी आसान बात नहीं है।
 

- वहीं इस फोन में 120Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले आपको हमेशा स्मूद और सुपरफास्ट एक्सपीरियंस देगा,  इसमें किसी तरह का इनपुट लैग या ऐनिमेशन लैग भी नहीं मिलता है। 3.0 रीडिंग मोड के साथ 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस, सनलाइट सीधा पड़ने पर भी आपको फोन में पढ़ने पर कोई भी दिक्कत नहीं होगी।
 

#RedmiNote11Pro सीरीज 15 मिनट में ही ऐसा चार्ज होती है कि आपको दिनभर उसे दोबारा चार्जिंग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।  ऐसी खूबियां ही मोबाइल को कंप्लीट पैकेज बनाती है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News

static