आज दोपहर 12 बजे आयोजित होगी Redmi Note 9 Pro की सेल, जानें कीमत
6/2/2020 11:24:36 AM
गैजेट डैस्क: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी शाओमी ने हाल ही में अपनी रेडमी नोट 9 सीरीज़ को लॉन्च किया था। इस सीरीज़ के तहत कम्पनी ने तीन नए स्मार्टफोन्स, रेडमी नोट 9, नोट 9 प्रो और नोट 9 प्रो मैक्स लॉन्च किए थे। इनमें से रेडमी नोट 9 प्रो स्मार्टफोन की सेल 2 जून यानी कि आज दोपहर 12 बजे आयोजित होगी।
कीमत :
- रेडमी नोट 9 प्रो के 4 जीबी रैम+64 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत = 13,999 रुपये है।
- इस फोन के 6 जीबी रैम+128 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वेरियंट की कीमत = 16,999 रुपये है।
Redmi Note 9 pro के स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले | 6.67 इंच की फुल HD प्लस |
स्क्रीन प्रोटैक्शन | गोरिल्ला ग्लास 5 |
प्रोसैसर | क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 720जी |
क्वॉड रियर कैमरा | 48MP (प्राइमरी)+8MP (अल्ट्रा वाइड)+5MP (मैक्रो लेंस)+2MP (डेफ्थ सेंसर) |
फ्रंट कैमरा | 16MP |
बैटरी | 5020 एमएच |