आज सेल के लिए उपलब्ध होगा Redmi Note 9 Pro Max, ऑफर में मिलेगी नो कॉस्ट EMI की ऑप्शन
8/26/2020 10:29:21 AM
गैजेट डैस्क: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी शाओमी ने हाल ही में अपनी रेडमी नोट 9 सीरीज़ को लॉन्च किया है। इस सीरीज़ के तहत कम्पनी ने तीन नए स्मार्टफोन्स, रेडमी नोट 9, नोट 9 प्रो और नोट 9 प्रो मैक्स लॉन्च किए थे। इनमें से रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स स्मार्टफोन को आज यानी 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे ऐमजॉन इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध किया जाएगा। ग्राहकों को इस सेल में रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की खरीदारी करने पर डिस्काउंट से लेकर नो-कॉस्ट ईएमआई तक की ऑप्शन मिलेगी। इसके अलावा टेलीकॉम कंपनी एयरटेल की तरफ से भी कई ऑफर दिए जाएंगे। हालांकि, इस स्मार्टफोन की डिलीवरी तय किए गए ग्रीन और ऑरेंज जोन में ही होगी।
कीमत :
6 जीबी रैम + 64 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत = 16,999 रुपये है।
6 जीबी रैम + 128 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वेरियंट की कीमत = 18,499 रुपये है।
8 जीबी रैम + 128 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वेरियंट की कीमत = 19,999 रुपये है।

Redmi Note 9 pro Max के स्पैसिफिकेशन्स
| डिस्प्ले | 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस |
| स्क्रीन प्रोटैक्शन | गोरिल्ला ग्लास 5 |
| प्रोसैसर | क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 720जी |
| क्वॉड रियर कैमरा | 64MP (प्राइमरी)+8MP (अल्ट्रा वाइड)+5MP (मैक्रो लेंस)+2MP (डेफ्थ सेंसर) |
| फ्रंट कैमरा | 32MP |
| बैटरी | 5020एमएच |

