Redmi Note 8 होगा जल्द लॉन्च , जानिये क्या है स्पेसिफिकेशन्स

8/19/2019 11:13:56 AM

गैजेट डेस्क : रेडमी नोट 7 की शानदार सफलता के बाद मोबाइल यूज़र्स को नोट सीरीज के अगले फ़ोन का इंतज़ार था और अब कंपनी ने उनके इंतज़ार को ख़त्म करते हुए Redmi Note 8 की लॉन्च को कन्फर्म कर दिया है। कंपनी के जनरल मैनेजर लु वेइबिंग ने रेडमी नोट 8 स्मार्टफोन की लॉन्च को कन्फर्म किया है।इसके अलावा वेइबिंग ने कंपनी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर कुछ स्पेसिफिकेशन्स का भी ज़िक्र किया है। 


 

Weibo पर रेडमी जनरल मैनेजर ने किया एलान 

 

 

PunjabKesari

 

 

चाइनीज़ माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर रेडमी के जनरल मैनेजर लु वेइबिंग ने रेडमी नोट 8 से रिलेटेड कुछ जानकारी साझा करी। वेइबिंग ने पोस्ट पर रेडमी नोट 8 के सैंपल मॉडल की फोटो भी साझा करी है।  


पोस्ट में वह लिखते हैं कि Redmi Note 8 पिछले Redmi Note 7 सीरीज़ की तुलना में ज्यादा अपग्रेड किए गए कैमरों के साथ आएगा। Redmi Note 7 Pro में 48MP कैमरा सेटअप है। वेइबिंग ने कुछ हद तक संकेत दिया है कि Redmi Note 8 एक 64MP स्मार्टफोन हो सकता है जिसके टीज़र कंपनी समय-समय पर लॉन्च करेगी। 


पोस्ट में बताया गया है कि रेडमी नोट 8 में बड़ी डिस्प्ले स्क्रीन और बैटरी साइज होगा। पिछले हफ्ते रेडमी ने एक वीडियो रिलीज़ किया था जिसमें एक 64 MP स्मार्टफोन को दिखाया गया था लेकिन वीडियो में दिखाया गया स्मार्टफोन रेडमी नोट 8 ही होगा इस पर कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Harsh Pandey

Recommended News

Related News

static