चार रियर कैमरों के साथ Xiaomi ने लॉन्च किए Redmi Note 8 और Note 8 Pro

8/29/2019 5:29:36 PM

गैजेट डैस्क : चीन की स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी शाओमी ने अपने Redmi ब्रॉंड के तहत 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले Redmi Note 8 Pro को लॉन्च कर दिया है। इसके अलावा Redmi Note 8 को भी 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लाया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन्स के रियर में 4 कैमरे दिए गए हैं। जिनमें से मेन कैमरे के अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस मौजूद है। इन्हें बीजिंग में आयोजित हुए एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया है। 

वेरिएंट के हिसाब से रखी गई कीमत

Redmi Note 8 को तीन वेरियंट्स में लॉन्च किया गया है। इनमें से 4GB रैम और 64GB इंटर्नल स्टोरेज वेरियंट की कीमत 999 युआन (लगभग 10,000 रुपए) है। 6GB रैम और 64GB इंटर्नल स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1199 युआन (लगभग 12,000 रुपए) है। वहीं 6GB रैम और 128GB इंटर्नल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 1399 युआन (लगभग 14,000 रुपए) रखी गई है। 

  • अगर बात की जाए Redmi Note 8 Pro की तो इसे भी तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB रैम व 64GB इंटर्नल स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1399 युआन (लगभग 14,000 रुपए) है। 6GB रैम व 128GB इंटर्नल स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1599 युआन (लगभग 16,000 रुपए) है। इनके अलावा 8GB रैम और 128GB  इंटर्नल स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1799 युआन (लगभग 18,000 रुपए) रखी गई है।

Redmi Note 8 Pro में मिलेगा 20MP का सैल्फी कैमरा

Redmi Note 8 Pro में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं Redmi Note 8 में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। आपको बता दें कि शाओमी ने टिकटॉक के साथ साझेदारी की है जिसके तहत इन स्मार्टफोन्स के कैमरा ऑप्शन में से ही टिकटॉक वीडियो को बनाया जा सकेगा और यहीं से ही यूजर्स वीडियो बना कर उसे शेयर कर पाएंगे। 

अन्य स्पैसिफिकेशन्स

  • Redmi Note 8 Pro में 6.53 इंच की स्क्रीन दी गई है। वहीं Redmi Note 8 में 6.3 इंच की डॉट नॉच डिस्प्ले मिलेगी। 
  • Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन में मीडियाटेक का G90t गेमिंग प्रोसैसर लगा है वहीं Redmi Note 8 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है। 
  • दोनों स्मार्टफोन्स में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 18w फास्ट चार्जिंग को सपॉर्ट करती है। 

Hitesh